जालौन हनी-ट्रैप केस: एक महिला सिपाही नौ से संबंध, पुलिस महकमे में हड़कंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • कॉल डिटेल्स ने खोला राज—3 दिन में 109 कॉल, ज्यादातर वीडियो चैट इंस्पेक्टर राय से
  • पूछताछ में बड़ा खुलासा—करीब 9 थाना प्रभारियों से संबंध होने का दावा
  • 11 सिम कार्ड, सोने के गिफ्ट और पुराने मामले—जांच ने खोली परत-दर-परत कहानी

न्यूज़ डेस्क
जालौन/उप्र
— इंस्पेक्टर अरुण राय सुसाइड केस की जांच में यूपी पुलिस को ऐसे-ऐसे खुलासे मिल रहे हैं जिनसे पूरा महकमा सकते में है। जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, जालौन में तैनात महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा की कॉल डिटेल से सिर्फ 3 दिनों में 109 कॉल का रिकॉर्ड मिला है। इनमें से अधिकांश वीडियो कॉल्स इंस्पेक्टर अरुण राय के साथ किए गए बताए जा रहे हैं।इन कॉल डिटेल्स और पूछताछ के आधार पर उभर रही जानकारी ने पूरे विभाग में हलचल मचा दी है।

यह भी पढ़ें 

अंतर्देशीय जल परिवहन यूपी के विकास का नया अध्याय: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

9 थाना प्रभारियों के साथ संबंध होने का दावा—जांच में बड़ा मोड़

जांच टीम से हुई पूछताछ में, महिला सिपाही मीनाक्षी शर्मा ने स्वीकार किया बताया जा रहा है किउसके करीब 9 थाना प्रभारियों से नजदीकी संबंध रहे।सूत्रों के अनुसार, आरोप यह भी है कि इनमें:

  • दरोगा
  • इंस्पेक्टर
  • एक पूर्व राजपत्रित अधिकारी

भी शामिल हैं।

इसी के साथ, यह भी सामने आया है कि कई पुलिसकर्मियों ने उसे सोने के आभूषण और मोबाइल फोन तक गिफ्ट किए थे।इन खुलासों ने केस को एक साधारण आत्महत्या से उठाकर एक बड़े हनी-ट्रैप नेटवर्क की दिशा में मोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें 

अंतर्देशीय जल परिवहन यूपी के विकास का नया अध्याय: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

5 साल में 11 सिम बदलीं — बरेली में एक पुलिसकर्मी को भेजा था जेल जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि मीनाक्षी ने पिछले पांच वर्षों में ट्रेनिंग से लेकर पीलीभीत और फिर जालौन में पोस्टिंग के दौरान लगभग 11 सिम कार्ड बदले। वर्तमान में 4 सक्रिय सिम कार्ड पुलिस ने बरामद किए हैं। इतना ही नहीं, पूर्व रिकॉर्ड के मुताबिक, मीनाक्षी पर बरेली में एक सिपाही को बलात्कार केस में जेल भिजवाने का मामला भी सामने आया था।

यह भी पढ़ें 

अंतर्देशीय जल परिवहन यूपी के विकास का नया अध्याय: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

इन घटनाओं का पैटर्न यह संकेत देता है कि पूरे प्रकरण में हनी-ट्रैप जैसी गतिविधियों का संदेह जांच को और गहरा कर रहा है।

इंस्पेक्टर अरुण राय की मौत के बाद खुला पूरा जाल

इंस्पेक्टर अरुण राय के सुसाइड केस में, बताया जाता है कि मीनाक्षी ने उनके साथ अंतरंग वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की थी।कथित रूप से ऐसी एक नहीं, कई वीडियो थीं, जो इंस्पेक्टर पर मानसिक दबाव का कारण बनीं।

इसी दबाव के चलते इंस्पेक्टर की आत्महत्या की थ्योरी अब ‘व्यक्तिगत तनाव’ से बढ़कर

सिस्टम के भीतर के शोषण, दबाव और हनी-ट्रैप पैटर्न की ओर इशारा कर रही है।

पुलिस महकमे में दहशत—“अगर खुद ही हनी-ट्रैप में फंसेंगे, तो जनता को कौन बचाएगा?”

यह भी पढ़ें 

इटावा: बस में 12 यात्री बिना टिकट, ड्राइवर ने कंडक्टर से कहा– “सब पैसे रख लो”, चेकिंग में खुला मामला

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, सवाल और गहरे होते जा रहे हैं—

  • क्या पूरे प्रदेश में इस तरह के हनी-ट्रैप नेटवर्क सक्रिय हैं?
  • क्या कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है?
  • इतने अधिकारियों, दरोगाओं और कर्मचारियों पर आरोप कैसे पहुंचे?
  • और सबसे बड़ा सवाल—क्या यह व्यक्तिगत मामला था, या संगठित शोषण और फंसाने का खेल?

पुलिस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि

“अगर पुलिसकर्मी ही ऐसे जाल में फंसने लगें तो जनता की सुरक्षा कैसे होगी?
इन विष-कन्याओं से आम लोगों को कौन बचाएगा?”

यह बयान विभाग के भीतर का डर और नाराज़गी साफ दिखा देता है।

आगे क्या? जांच तेज—डिजिटल फॉरेंसिक टीम भी सक्रिय

जांच टीमें:

  • कॉल डिटेल
  • व्हाट्सएप चैट
  • वीडियो कॉल हिस्ट्री
  • बरामद मोबाइल
  • 4 सक्रिय सिम
  • और कथित वीडियो व अन्य डिजिटल साक्ष्य

का विश्लेषण कर रही हैं।फॉरेंसिक टीम भी इस केस में जुड़ चुकी है।कुछ और पुलिसकर्मियों से पूछताछ की तैयारी है, और कई बड़े नामों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 

पार्ट-टाइम PhD को मंजूरी — नौकरी के साथ अब संभव होगी शोध-पढ़ाई

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

1 0 7 9 1 4
Total Users : 107914
Total views : 131099