- इंस्टाग्राम लाइव के दौरान युवती का खौफनाक कदम
- मेटा अलर्ट से मिली सूचना, पुलिस तुरंत पहुंची मौके पर
- दरवाजा तोड़कर फंदे से उतारा, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
- मृतका की पहचान जया पांडेय के रूप में हुई
सुनील कुमार मिश्र
लखनऊ: विभूति खंड थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां जया पांडेय नाम की युवती ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान फांसी लगा ली। वीडियो चल रहा था, तभी कुछ दर्शकों ने स्थिति को गंभीर समझते हुए रिपोर्ट किया, जिसके बाद मेटा अलर्ट के जरिए यह सूचना पुलिस तक पहुंची।
यह भी पढ़ें
विनेश फोगाट का बड़ा फैसला: संन्यास से वापसी, अब लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक
कैसे पता चला पुलिस को?
इंस्टाग्राम की ओर से जारी मेटा अलर्ट सिस्टम ने खतरे का संकेत पुलिस कंट्रोल रूम तक भेजा। अलर्ट मिलते ही विभूति खंड थाना पुलिस तत्काल लोकेशन ट्रेस करते हुए मौके पर पहुंची। घर अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
फंदे से उतारकर पहुंचाया अस्पताल
कमरे में पहुंचकर पुलिस ने देखा कि युवती फंदे से लटकी हुई है। तुरंत उसे नीचे उतारा गया और नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जया पांडेय अकेली कमरे में थी और घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
यह भी पढ़ें
यूपी में 6 महीने के लिए हड़ताल पर रोक, देहरादून में धरना-प्रदर्शन प्रतिबंधित
परिवार और सोशल मीडिया की जांच शुरू
पुलिस ने मोबाइल फोन, इंस्टाग्राम लाइव वीडियो और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को कब्जे में ले लिया है। यह भी जांच की जा रही है कि लाइव के दौरान युवती ने क्या कहा था और क्या किसी से विवाद या बातचीत हुई थी। परिवार के बयान भी लिए जा रहे हैं।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक रूप से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है, लेकिन वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल जांच के बाद ही सामने आएगा।
यह भी पढ़ें




Total Users : 107923
Total views : 131113