- माघ मेला-2026 के दौरान प्रयागराज में तैनात चालकों-परिचालकों और आउटसोर्स कर्मियों को प्रतिदिन 200 रुपये भोजन भत्ता देने के निर्देश

न्यूज़ डेस्क
लखनऊ।उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) ने माघ मेला-2026 के दौरान ड्यूटी पर तैनात चालकों एवं परिचालकों के भुगतान को लेकर निर्देश जारी किए हैं। परिवहन भवन, तिलक कोठी, लखनऊ से जारी आदेश के अनुसार प्रयागराज में आयोजित माघ मेला-2026 के सुचारु संचालन के लिए निगम स्तर पर विस्तृत दिशा-निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं।
पढ़ा-लिखाकर दारोगा बनी पत्नी ने पति पर ही दर्ज कराई एफआईआर, हापुड़ का मामला चर्चा में
निगम के अपर प्रबंध निदेशक रामसिंह वर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि माघ मेला-2026 में नियमित, संविदा, आउटसोर्स चालकों-परिचालकों एवं बाह्य स्रोत कार्यशाला कर्मियों को भोजन मद में भुगतान किया जाएगा।
200 रुपये प्रतिदिन भोजन भत्ता
आदेश के अनुसार प्रयागराज नगर व डिपो को छोड़कर अन्य क्षेत्रों/डिपो से मेला क्षेत्र में जाने वाले चालकों एवं परिचालकों को उनकी वास्तविक ड्यूटी दिवस के आधार पर 200 रुपये प्रतिदिन प्रति कर्मचारी भोजन भत्ता दिया जाएगा। यह भुगतान क्षेत्रीय स्तर से अनुमन्य होगा तथा संबंधित क्षेत्र द्वारा तत्काल समायोजन/प्राधिकरण कर वित्त नियंत्रक को अवगत कराया जाएगा।
सरकारी ड्यूटी के दौरान महिला परिचालक से छेड़छाड़ व मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
निगम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि जारी आदेशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि माघ मेला-2026 के दौरान परिवहन व्यवस्था निर्बाध और प्रभावी बनी रहे।




Total Users : 107921
Total views : 131110
3 Comments
The 222winapp is my latest find. Solid performance and a good amount of options. Not bad at all if you fancy a flutter on your phone. 222winapp
Okay, so I checked out 577bet1. Interface is intuitive, and the game selection is decent. I’d say it’s worth a peek for sure. 577bet1
Yo! Just saw ck777com. Looks interesting. Anyone tried it? Let me know what you think! Here’s the link: ck777com