- एनसीसी कैडेटों ने वीर सैनिकों को किया नमन
दयानंद पीजी कॉलेज में 66 एनसीसी बटालियन के दिशा-निर्देश में 78वें सेना दिवस के अवसर पर भव्य आर्मी डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
आर्मी डे के महत्व और भर्ती प्रक्रिया पर प्रकाश
इस अवसर पर अर्चिता वर्मा ने आर्मी डे के महत्व और भारतीय सेना की गौरवशाली परंपराओं की जानकारी दी। वहीं त्रिशा पटेल ने एनसीसी के माध्यम से सेना में भर्ती के विभिन्न तरीकों और अवसरों को साझा कर कैडेटों को प्रेरित किया।
UPSRTC:लेखा प्रभारी की राजस्व लूट, नज़ीबाबाद डिपो में खुला खेल
कैडेटों ने बताया सेना का अमूल्य योगदान
शगुन, आकांक्षा, सुलेखा, काव्या, मो. अमीन और सावनी ने भारतीय सेना के अद्वितीय योगदान, त्याग और बलिदान पर अपने विचार रखे, जिससे सभागार देशभक्ति के भाव से भर उठा।
प्राचार्य ने वीर सैनिकों को किया नमन
कार्यक्रम का सशक्त संचालन कैडेट रविंद्र वर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने 78वें सेना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सैनिक शौर्य, पराक्रम, अदम्य साहस, सेवा और बलिदान की साक्षात प्रतिमूर्ति होते हैं। राष्ट्र के अमर शहीदों के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मां भारती के वीर सैनिकों को हार्दिक नमन एवं अभिनंदन है।”
हर परिस्थिति में राष्ट्र सेवा को तत्पर रहती है सेना
एएनओ कैप्टन डॉ. विष्णु चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय सेना शांति काल हो या युद्ध काल, प्रत्येक समय राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहती है। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. साधना त्रिपाठी ने भी कैडेटों को सेना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कैडेटों की सहभागिता से कार्यक्रम रहा सफल
कार्यक्रम का संयोजन ट्रेनर राहुल चौरसिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशाल, पायल, वैष्णवी, अनुज, सचिन, प्रभाकर नाथ और आयुषी सहित अनेक कैडेट उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।




Total Users : 107921
Total views : 131110