गांधी जयंती पर विशेष विधिक साक्षरता शिविर, बच्चों को पॉक्सो एक्ट और अधिकारों की दी जानकारी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

  • राजकीय इंटर कॉलेज सैजनी नानकार में हुआ आयोजन, विशेष न्यायाधीश ने सरल भाषा में समझाए पॉक्सो कानून के प्रावधान

 

फर्रुखाबाद नगर पालिका ने सफाई मित्रों को बांटी सुरक्षा किट

रामपुर। गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रामपुर की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज, सैजनी नानकार में विशेष विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बच्चों को पॉक्सो एक्ट-2012, उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रप्रकाश ने बच्चों को सरल भाषा में समझाया कि किसी भी अप्रिय घटना या अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल अपने परिजनों अथवा संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। उन्होंने बताया कि पीड़ितों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निःशुल्क कानूनी सहायता और अधिवक्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है।

कलेक्ट्रेट में आशा वर्कर्स का हल्लाबोल, मानदेय भुगतान की मांग

शिविर में जिला बाल संरक्षण इकाई के संरक्षण अधिकारी विक्रम ने बच्चों एवं महिलाओं के अधिकार, सुरक्षा संबंधी कानून और विभिन्न सरकारी हेल्पलाइन की जानकारी दी। वहीं डिप्टी चीफ एलएडीसीएस हेमंत कुमार जोशी ने पॉक्सो एक्ट के साथ बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध विधिक सहायता व्यवस्था के बारे में बताया।

फ़र्रूख़ाबाद में यातायात विभाग की बड़ी कार्रवाई, 40 बसों के चालान के साथ सीज की कार्रवाई

कार्यक्रम में चीफ डिफेंस काउंसिल प्रवीन कुमार, निधा जैदी, जिला प्रोबेशन कार्यालय, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]