लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच जल्द बड़े प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है। चर्चाओं के अनुसार, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे के नेशनल पुलिस अकादमी (NPA) के लिए रिलीव होने के बाद वर्तमान लखनऊ पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र सिंह सेंगर को पुलिस महानिदेशक (DG) स्तर की जिम्मेदारी मिल सकती है।
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले
इसी क्रम में 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी एवं वर्तमान अपर पुलिस महानिदेशक (सुरक्षा) तरूण गौबा को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर बनाए जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
दयानंद पीजी कॉलेज में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ का आयोजन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला बल
हालांकि, इन संभावित नियुक्तियों को लेकर अभी तक राज्य सरकार की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। पुलिस मुख्यालय या शासन स्तर से भी इस संबंध में औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03/1041
यदि यह फेरबदल होता है, तो प्रदेश की पुलिस व्यवस्था में वरिष्ठ स्तर पर महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल सभी की नजरें शासन के आधिकारिक आदेश पर टिकी हुई हैं।





Total Users : 113142
Total views : 141077