- प्रशासनिक फेरबदल में कई विभागों की जिम्मेदारी बदली, आशीष कुमार को धर्मार्थ कार्य का अतिरिक्त चार्ज
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रकाश बिंदु को गृह सचिव बनाया गया है। वहीं लोकेश एम को लोक निर्माण विभाग (PWD) का सचिव नियुक्त किया गया है।
यूपी में शुरू होगी नई परिवहन पहल: हर ग्राम पंचायत को जिला मुख्यालय से जोड़ने की तैयारी
इसके अलावा महेंद्र प्रसाद को विशेष सचिव समन्वय पुनर्गठन की जिम्मेदारी दी गई है। मीना शर्मा को प्रमुख सचिव सार्वजनिक उद्यम विभाग बनाया गया है।
संजय कुमार को प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी लखनऊ का निदेशक नियुक्त किया गया है। वहीं रघुवीर को विशेष सचिव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरकार ने आशीष कुमार को विशेष सचिव धर्मार्थ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वह अपने मौजूदा पद पर पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक (MD) के रूप में भी कार्य करते रहेंगे।
HPCL गैस प्लांट में घुसकर दो अफसरों की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
प्रदेश सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को शासन स्तर पर कामकाज को और अधिक प्रभावी बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।
⸻


