HPCL गैस प्लांट में घुसकर दो अफसरों की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

मृतक अधिकारी

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बेहद सनसनीखेज खबर सामने आई है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के गैस प्लांट में दिनदहाड़े घुसकर एक शख्स ने प्लांट के दो वरिष्ठ अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

13 साल से मौत और जिंदगी के बीच जंग… अब सुप्रीम कोर्ट ने दी ‘मुक्ति’ की इजाजत

मिली जानकारी के मुताबिक मूसाझाग थाना क्षेत्र में स्थित HPCL गैस प्लांट में एक वेंडर अचानक परिसर के अंदर घुस आया। बताया जा रहा है कि उसने सीधे प्लांट मैनेजर और डिप्टी मैनेजर को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही दोनों अधिकारी जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

अचानक चली गोलियां, मच गई भगदड़

दिनदहाड़े प्लांट के अंदर गोलियों की आवाज सुनते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। किसी को समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। कई कर्मचारी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।

IPL 2026 की तैयारी शुरू, मैचों की तारीखें घोषित – जानिए कब होगा कौन-सा मुकाबला

पुलिस और प्रशासन में हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे प्लांट परिसर को घेर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आरोपी और अधिकारियों के बीच किसी पुराने विवाद या लेन-देन को लेकर तनाव की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस अभी हर एंगल से जांच कर रही है।

“एडमिट कार्ड दिखाओ और फ्री यात्रा करो” — सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी

इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

डबल मर्डर की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और प्लांट के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

https://www.instagram.com/reel/DVxp6p7k3ex/?igsh=bzB3cXRpMDFmejN4

👉 दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर इतनी सुरक्षा वाले औद्योगिक परिसर में हथियार लेकर कोई अंदर कैसे पहुंच गया।

Our Visitor

1 0 7 9 0 8
Total Users : 107908
Total views : 131091