“एडमिट कार्ड दिखाओ और फ्री यात्रा करो” — सोशल मीडिया का दावा निकला फर्जी

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

  • उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर वायरल मैसेज फर्जी, रोडवेज बसों में फ्री यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं

IPL 2026 की तैयारी शुरू, मैचों की तारीखें घोषित – जानिए कब होगा कौन-सा मुकाबला

परिवहन निगम ने जारी किया स्पष्टीकरण, अभ्यर्थियों से भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की अपील

दिनांक: 12 मार्च 2026

लखनऊ। उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “एडमिट कार्ड दिखाकर रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा” की खबर को परिवहन निगम ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बसों में मुफ्त यात्रा की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।

दरअसल, Uttar Pradesh State Road Transport Corporation की बसों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा (14 और 15 मार्च 2026) के दौरान एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा करने की सूचना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इस पर निगम मुख्यालय ने स्थिति साफ करते हुए इसे अफवाह करार दिया है।

परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (संचालन) Anil Kumar ने बताया कि निगम मुख्यालय से इस संबंध में किसी भी प्रकार का कार्यालय आदेश जारी नहीं किया गया है। इसलिए एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त यात्रा की बात पूरी तरह गलत है।

खबर का बड़ा असर: Nation Station News की रिपोर्ट के बाद 48 घंटे में सुधरी बदहाल सड़क”

उन्होंने सभी क्षेत्रीय और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि बस अड्डों पर हेल्प डेस्क के माध्यम से इस भ्रामक सूचना का व्यापक खंडन किया जाए, ताकि अभ्यर्थियों में किसी तरह का भ्रम न रहे।

साथ ही सभी चालकों और परिचालकों को भी वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मार्ग में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

बाराबंकी में बड़ा फर्जीवाड़ा: एक मार्कशीट पर 17 साल तक दो-दो सरकारी नौकरियां, अब 7 साल की सजा

परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट सूचनाओं पर विश्वास न करें और आधिकारिक आदेशों को ही मान्य समझें।

Our Visitor

1 0 7 9 0 8
Total Users : 107908
Total views : 131091