- 1 और 2 किलोवाट कनेक्शन वालों को फायदा, 5 बार SMS अलर्ट के बाद ही होगी कार्रवाई
यूपी सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए कनेक्शन कटौती के नियमों में अहम बदलाव किया है। अब छोटे घरेलू उपभोक्ताओं को माइनस बैलेंस होने पर भी तुरंत अंधेरे का सामना नहीं करना पड़ेगा।
सायरन के पीछे सैर! ‘108’ एंबुलेंस का दुरुपयोग, ड्राइवर की गई नौकरी
नई व्यवस्था के तहत 1 किलोवाट कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का बैलेंस यदि शून्य से नीचे चला जाता है, तब भी उनका बिजली कनेक्शन 30 दिनों तक चालू रहेगा। यानी पूरा बिलिंग साइकिल खत्म होने से पहले सप्लाई बंद नहीं की जाएगी।
वहीं 2 किलोवाट तक के उपभोक्ताओं को भी राहत दी गई है। अगर उनका बैलेंस 200 रुपये तक माइनस हो जाता है, तब भी बिजली सप्लाई जारी रहेगी। सरकार का कहना है कि इससे छोटे उपभोक्ताओं को आर्थिक दबाव से राहत मिलेगी।
ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि अब बिजली विभाग ने 5-स्टेप SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया है। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को पांच बार मैसेज भेजकर चेतावनी दी जाएगी, ताकि वे समय रहते अपना बकाया जमा कर सकें।
भीषण गर्मी को देखते हुए सरकार बिजली आपूर्ति को लेकर सतर्क नजर आ रही है। अधिकारियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य में अब तक करीब 30 लाख नए बिजली खंभे लगाए जा चुके हैं और ट्रांसफार्मरों की क्षमता में भी इजाफा किया गया है।
सरकार का दावा है कि उत्तर प्रदेश अब देश के उन राज्यों में शामिल हो चुका है जहां सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई की जा रही है। लक्ष्य साफ है—गर्मी में किसी भी उपभोक्ता को बिजली संकट का सामना न करना पड़े।





Total Users : 113142
Total views : 141077