- तकनीकी कमेटी की रिपोर्ट आने तक रुका काम, उपभोक्ताओं की शिकायतों के बीच सरकार सख्त
लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां प्रदेश में स्मार्ट मीटर बदलने की प्रक्रिया पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया गया है। पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने साफ निर्देश जारी करते हुए कहा है कि जब तक तकनीकी कमेटी अपनी रिपोर्ट नहीं सौंप देती, तब तक स्मार्ट मीटर से जुड़े सभी बदलावों पर रोक रहेगी।
यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब प्रदेश के कई जिलों में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी। जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे थे और उपभोक्ता लगातार गलत बिलिंग और तकनीकी खामियों की शिकायत कर रहे थे।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक प्रदेश में करीब 78 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 70.50 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर पहले ही इंस्टॉल किए जा चुके हैं। बावजूद इसके, लोगों का भरोसा इस नई व्यवस्था पर पूरी तरह बन नहीं पाया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले ही एक तकनीकी कमेटी का गठन किया गया था, जिसे मीटर से जुड़ी सभी समस्याओं और शिकायतों की गहराई से जांच करनी है। अब उसी कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।
CM साहब! सुनते नहीं अफसर” — मिर्जापुर में वकील की सरेआम हत्या, पुलिस की लापरवाही पर बड़ा सवाल
फिलहाल के लिए सरकार ने साफ संदेश दे दिया है—बिना ठोस जांच और समाधान के कोई जल्दबाजी नहीं होगी।
स्मार्ट मीटर पर ब्रेक या जनता के गुस्से का असर? फैसला बड़ा, सियासत भी गर्म!


