रामपुर के नसरत नगर गांव में सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका, मकान में लगी भीषण आग

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, फ्रिज-कूलर, वाशिंग मशीन और एक लाख रुपये की नकदी जलकर राख

रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता

रामपुर। जनपद के नसरत नगर गांव में दीपावली के दौरान एक मजदूर के घर में आग लगने और सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। आग लगने और सिलेंडर फटने का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को बयां कर रहा है।

बताया जा रहा है कि दीपावली की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब अचानक एक मजदूर के घर में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, इन्वर्टर समेत अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। इसके अलावा घर में रखी करीब एक लाख रुपये की नकदी भी आग की भेंट चढ़ गई।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

पीड़ित मकान स्वामी रोहताश ने सरकार और प्रशासन से हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। वहीं ग्राम प्रधान अमृत पाल सिंह ने भी घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की मांग की।

रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट।

[wps_visitor_counter]