- सैकड़ों कायस्थ बंधुओं ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता, वरिष्ठजनों एवं जिला कार्यकारिणी को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
- अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में फलक उत्सव हॉल में आयोजित हुआ भव्य समारोह
रायबरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को शहर के फलक उत्सव हॉल में कलम पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन समारोह श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह में भगवान चित्रगुप्त महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना, कथा एवं कलम पूजन किया गया। इस अवसर पर जनपद के सैकड़ों कायस्थ बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव बाबा रहे। समारोह के दौरान समाज के वरिष्ठजनों, समाजसेवियों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति उनके योगदान एवं सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।
कलम पूजन समाज के गौरव, स्वाभिमान और ज्ञान का प्रतीक : गौरव श्रीवास्तव
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि कलम पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना कायस्थ समाज के गौरव, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है। कलम ज्ञान, बुद्धिमत्ता, विवेक एवं सृजनशीलता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज की गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
वहीं, कायस्थ महासभा पूर्वी के जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने तथा आपसी समर्पण, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
सैकड़ों कायस्थ बंधुओं की रही मौजूदगी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिरुद्ध श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, सविस्ता बृजेश, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता), ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (राजू), दीप श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, शांतनु निगम, विवेक श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (काजू), डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सरला श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव एवं ज्योति श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।
पूरे समारोह में सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ-साथ कायस्थ समाज की एकजुटता, सम्मान और सांस्कृतिक पहचान को और अधिक सशक्त बनाना रहा।



