रामपुर में क्षेत्राधिकारी नगर ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Picture of nationstationnews

nationstationnews

रिपोर्ट , शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। जनपद रामपुर में आमजन की शिकायतों के समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में 12 नवंबर 2026 को क्षेत्राधिकारी नगर ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान हो और फरियादियों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नेशन स्टेशन न्यूज़ | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]