चाइल्ड हेल्पलाइन ने बिहार के लापता बालक को परिवार से मिलाया

Picture of nationstationnews

nationstationnews

शाहबाज खां जिला संवाददाता 

रामपुर, चाइल्ड हेल्पलाइन की त्वरित कार्रवाई से रेलवे स्टेशन मिलक पर मिला 11 वर्षीय बालक साहिल कुमार अपने परिवार से मिल गया। 28 अगस्त को रेलवे स्टेशन मिलक के प्लेटफार्म पर एक नाबालिग बालक के गुमशुदा अवस्था में मिलने की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली थी।

अमेरिका-ईरान तनाव का असर: कच्चा तेल 108 डॉलर के करीब, भारत की बढ़ी चिंता

जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्या के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बालक को संरक्षण में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसकी काउंसलिंग की। काउंसलिंग के दौरान बालक द्वारा बिहार के शिवहर एवं चम्पारण क्षेत्र से संबंधित जानकारी दिए जाने पर टीम ने स्थानीय पुलिस एवं परिजनों से संपर्क स्थापित किया।

29 अगस्त को बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के निर्देश पर उसकी देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित किया गया। 2 सितम्बर को बालक के पिता मनोज रामपुर पहुंचे। समिति के आदेशानुसार बालक को उसके पिता की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

https://www.facebook.com/share/v/14tE4g6MVMJ/?mibextid=wwXIfr

बालक के पिता ने चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हेल्पलाइन की मदद से उनका बेटा उन्हें वापस मिल सका।

Our Visitor

1 2 7 5 6 5
Total Users : 127565
Total views : 162007