भाकियू की मंडलीय गोष्ठी की तैयारियों को लेकर पंचायत, किसानों की समस्याओं पर बनेगी रणनीति

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • 26 नवंबर को मुरादाबाद कमिश्नरेट परिसर में होगी मंडलीय गोष्ठी, राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने उठेंगे किसानों के मुद्दे

शाहबाज खां जिला संवाददाता रामपुर 

रामपुर। भारतीय किसान यूनियन की आगामी 26 नवंबर 2026 को मुरादाबाद कमिश्नरेट परिसर में प्रस्तावित मंडलीय गोष्ठी की तैयारियों को लेकर शनिवार दोपहर रामपुर स्थित भाकियू कार्यालय पर पंचायत आयोजित की गई। प्रदेश महासचिव हसीब अहमद की मौजूदगी में हुई पंचायत में जिलेभर के किसानों की समस्याओं को एकत्र कर उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व के सामने प्रमुखता से उठाने की रणनीति तैयार की गई।

पंचायत में प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने कहा कि मंडलीय गोष्ठी में किसानों की जमीनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों के नुकसान का आकलन और मुआवजा वितरण में आ रही दिक्कतें, धान खरीद में अनियमितताओं, आवारा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान तथा खाद-बीज की उपलब्धता जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे।

इसके अलावा बढ़ती महंगाई से किसानों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को लेकर भी चर्चा होगी। पंचायत में तय किया गया कि सभी समस्याओं को बिंदुवार तैयार कर राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा जाएगा, ताकि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए उनके समाधान के लिए आगे की रणनीति बनाई जा सके।

[wps_visitor_counter]