- चार पिता-विहीन बेटियों के नाम कराई एफडी, दिव्यांग बहन को थ्री-व्हीलर देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल
रबिशंकर तिवारी
पट्टी, प्रतापगढ़। सामाजिक सरोकारों को लेकर बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट व्हाट्सऐप ग्रुप की ओर से लगातार चौथी बार सराहनीय पहल की गई। ग्रुप के संचालक अनूप ओझा की अध्यक्षता में एडमिन पैनल और सदस्यों के सहयोग से जरूरतमंद परिवार की आर्थिक मदद करते हुए उसे आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाया गया।
रानीगंज क्षेत्र के पंडितपुर, हरिनाहपुर निवासी रिंकी मिश्रा को जर्जर मकान के स्थान पर नया मकान बनाने के लिए ₹1,11,111 की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके साथ ही उनकी चार पिता-विहीन बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रत्येक के नाम ₹5,000 की एफडी कराई गई।
दिव्यांग सोनाली को मिला आत्मनिर्भर बनने का सहारा
इसी मुहिम के तहत स्वर्गीय इंद्रकांत, हरिनाहपुर की निवासी उनकी अनाथ दिव्यांग बहन सोनाली को भी आर्थिक सहयोग दिया गया। उन्हें ₹42,500 की बैटरी चालित थ्री-व्हीलर मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा ₹11,111 की नकद राशि भी प्रदान की गई, ताकि वह अपने आवागमन और रोजगार के लिए वाहन का उपयोग कर आत्मनिर्भर बन सकें।
एडमिन पैनल और सदस्यों का रहा सहयोग
इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने में एडमिन पैनल टीम के जगदीश पाण्डेय, प्रेमनाथ पाण्डेय, रवि तिवारी और दिनकर मिश्रा समेत ग्रुप के सदस्यों का सहयोग रहा।
कार्यक्रम में रजनीश मिश्रा (अधिवक्ता, हाईकोर्ट), एडवोकेट अंबरीष ओझा (बीडीसी), वरिष्ठ पत्रकार विनोद तिवारी, दीपक मिश्रा, मनीष मिश्रा, कृष्णकुमार ओझा (रामू), सुबास मिश्रा, सतीश ओझा (बीडीसी), एडवोकेट अखिलेश ओझा, देवेंद्र पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, जितेंद्र बाहुबली, संजय पाण्डेय (पत्रकार), विमल पाण्डेय, सुनील पाण्डेय और राहुल पाण्डेय की उपस्थिति रही।
कायस्थ समाज को राजनीति में मिले उचित प्रतिनिधित्व : डॉ. अरुण सक्सेना
बी पट्टी दुरंतो सुपरफास्ट परिवार द्वारा लगातार चौथी बार जरूरतमंदों की मदद के लिए की गई इस पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने सामाजिक सहयोग और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने की इस मुहिम को प्रेरणादायक बताया।


