कायस्थ समाज को राजनीति में मिले उचित प्रतिनिधित्व : डॉ. अरुण सक्सेना

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

अरविंद श्रीवास्तव को शासन में संवैधानिक दायित्व देने की उठी मांग

रायबरेली। शिव पुराण कथा में शामिल होने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना बुधवार को शहर स्थित कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद श्रीवास्तव के आवास पहुंचे। यहां कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सामाजिक, राजनीतिक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों ने अरविंद श्रीवास्तव की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों की सराहना करते हुए उन्हें शासन में महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व दिए जाने की मांग उठाई। समाज के लोगों ने कहा कि अरविंद श्रीवास्तव लंबे समय से सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा कार्यों से जुड़े हैं। विभिन्न सामाजिक संगठनों के साथ समन्वय स्थापित करने की उनकी क्षमता को देखते हुए उनकी सेवाओं का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाना चाहिए।

 

शासन-प्रशासन में समाज का रहा महत्वपूर्ण योगदान

 

अपने संबोधन में मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि कायस्थ समाज का देश के निर्माण तथा शासन-प्रशासन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। समाज में शिक्षा, प्रतिभा और प्रशासनिक क्षमता की समृद्ध परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कार्यकुशलता और योग्यता का परिचय दिया है।

 

डॉ. सक्सेना ने कहा कि राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन में कायस्थ समाज को उचित अवसर और प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए वह अपने स्तर से हरसंभव सहयोग और प्रयास करेंगे।

 

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

 

कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सेंट्रल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए अनूप श्रीवास्तव, भाजपा के जिला मंत्री बनाए गए इंद्रप्रकाश श्रीवास्तव तथा चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले संतोष श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन कायस्थ महासभा के जिला संरक्षक नागेंद्र श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर डॉ. आरबी श्रीवास्तव, आईटीआई के पूर्व डीजीएम अरविंद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, नगर संरक्षक रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सौरभ श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश चंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता पदम श्रीवास्तव, जेसीआई के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव, राम प्रकाश श्रीवास्तव, केके श्रीवास्तव, जेपीएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अजीत श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, रवींद्रनाथ हरि, शरद श्रीवास्तव और विजय श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

[wps_visitor_counter]