- आवास की किश्त या पात्रता के नाम पर धनराशि मांगने वालों से सावधान रहने की अपील
प्रतापगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 को लेकर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) ने आमजन को महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। डूडा ने योजना के नाम पर किसी भी प्रकार की धनराशि मांगने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील करते हुए स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर किसी को पैसा देना जरूरी नहीं है। https://www.instagram.com/reel/DcTv73kNXZ9/?igsi=cjhrMDI2dWVwYTl6
दुर्गम इलाकों में ड्रोन से पहुंचेगी डाक, असम-हिमाचल में 150 मार्गों पर सेवा विस्तार की तैयारी
अपर उप जिलाधिकारी/परियोजना अधिकारी डूडा सीमा भारती ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 पूर्णतः निःशुल्क योजना है और इसमें किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। लाभार्थियों से आवास की किश्त जारी कराने, पात्रता सुनिश्चित कराने या अभिलेख जमा कराने के नाम पर धनराशि मांगना अनुचित है।
संस्कृत बोर्ड टॉपर रजनीश यादव की डिग्रियां निरस्त, अभिलेखों में हेरफेर के आरोप
सर्वेयर के नाम पर पैसा मांगने वालों से रहें सावधान https://www.instagram.com/reel/DcTmc-ltTQ5/?igsi=ZnEwaTJsc3VyamJl
परियोजना अधिकारी ने बताया कि पूर्व में नामित संस्था के सर्वेयर वर्तमान में नगर पंचायतों में कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति सर्वेयर के नाम पर नगर पंचायत में अभिलेख जमा कराने, लाभार्थी को पात्र कराने अथवा आवास योजना की किसी भी किश्त को जारी कराने के नाम पर पैसे की मांग करता है तो उसे किसी भी प्रकार की धनराशि न दें।
रोडवेज में पुरुष परिचालकों की भर्ती का रास्ता साफ, शासन ने दी सीधे अनुबंध की अनुमति
डूडा ने लाभार्थियों से अपील की है कि ऐसे लोगों के झांसे में आने के बजाय उनकी गतिविधियों से संबंधित उपलब्ध साक्ष्य सुरक्षित रखें और तत्काल संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।
शिकायत मिलने पर होगी जांच, दोषियों पर कार्रवाई
डूडा की ओर से कहा गया है कि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति धनराशि मांगता है तो उसके संबंध में उपलब्ध साक्ष्य के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी अथवा जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), प्रतापगढ़ कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
परियोजना अधिकारी सीमा भारती ने कहा कि प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनकी जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
डूडा ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)-2.0 के सभी संभावित लाभार्थियों से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और पात्रता, दस्तावेज या आवास की किश्त के नाम पर होने वाली किसी भी अवैध वसूली की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।





Total Users : 124541
Total views : 156930