ओडिशा के जंगल में मिले ओरंगुटान के 5 बच्चे, तस्करी की आशंका से हड़कंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • भारत में प्राकृतिक रूप से नहीं पाए जाते ओरंगुटान
  • सरकार ने जांच के दिए आदेश, हवाई-जल-रेल मार्ग से लाने की आशंका

बालासोर। ओडिशा के बालासोर जिले के जंगलों में बीते दिन ओरंगुटान के पांच बच्चे मिलने से वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। ओरंगुटान भारत की मूल वन्यजीव प्रजाति नहीं है। इनके प्राकृतिक आवास मुख्य रूप से इंडोनेशिया और मलेशिया क्षेत्र के उष्णकटिबंधीय वर्षावन हैं।

जंगल में एक साथ पांच ओरंगुटान के बच्चे मिलने के बाद इनके भारत तक पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि इन्हें अवैध तरीके से हवाई, समुद्री या रेल मार्ग के जरिए भारत लाया गया होगा। हालांकि, तस्करी की पुष्टि अभी जांच के बाद ही हो सकेगी।

विदेशी बाजार में लाखों की कीमत

बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय अवैध वन्यजीव बाजार में एक ओरंगुटान की कीमत करीब 20 से 25 लाख रुपये तक बताई जाती है। इसी वजह से आशंका है कि इन जानवरों को किसी संगठित वन्यजीव तस्करी नेटवर्क के जरिए भारत लाया गया हो सकता है।

चाइल्ड हेल्पलाइन रामपुर ने गुमशुदा बालक को सुरक्षित वाराणसी पहुंचाया

सरकार ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश करेंगी कि पांचों ओरंगुटान कहां से आए, उन्हें बालासोर तक कैसे पहुंचाया गया और क्या इसके पीछे कोई अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी गिरोह सक्रिय है।

ऑपरेशन कवच 2.0’ में स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई, 6 सीज

वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क, परिवहन के रास्तों और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल पांचों ओरंगुटान की स्थिति और उन्हें सुरक्षित रखने को लेकर संबंधित विभागों की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Channel ज्वॉइन करें

“WhatsApp Channel”

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03

YouTube पर Subscribe करें

“Nation Station News YouTube”

https://youtube.com/@nationstationnews?si=KH1dnys3y9O1P9dC

Facebook पर Follow करें

“Nation Station News Facebook”

https://www.facebook.com/share/19FckovStm/

Instagram पर Follow करें

“Nation Station News Instagram”

https://www.instagram.com/nationstation.news?stkn=b2NzcnNxcWkyMnE3

X पर Follow करें

“Nation Station News X”

https://x.com/nationstationl

Nation Station News — खबर वही, जो आपके लिए जरूरी है।

Nation Station News | nationstationnews.com

Our Visitor

1 2 7 5 6 7
Total Users : 127567
Total views : 162009