हार-जीत की बाजी लगा रहे थे जुआरी, मौके से ₹5,145 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद
तीन मोटरसाइकिलें भी कब्जे में, फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
बांदा। रिपोर्टर अरविंद श्रीवास्तव, जिला संवाददाता
हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे तीन लोगों को कालिंजर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से मालफड़ और जामातलाशी के कुल 5,145 रुपये, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान तीन अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
20 दिन में पानी का वादा, पांच दिन बाद टूटा बदौसा का जल सत्याग्रह
सीओ नरैनी प्रवीण कुमार के अनुसार मंगलवार देर शाम पुलिस टीम गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि तरहटी कालिंजर-बेलाताल मार्ग पर बने जर्जर गुम्बद के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी।
आरक्षण की मांग पर कलेक्ट्रेट में अयोध्यावासी वैश्य समाज का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
पुलिस ने मौके से नवल किशोर पुत्र रामकिशोर निवासी कीरतपुर, थाना धरमपुर, जनपद पन्ना (मध्य प्रदेश), जयपाल पुत्र नत्थू निवासी कटरा, थाना कालिंजर और बाल किशन उर्फ बाटू पुत्र लक्ष्मण निवासी तरहटी कालिंजर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक मौके से मालफड़ के 4,000 रुपये और जामातलाशी के 1,145 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिलें भी कब्जे में ली गईं।
*तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागे*
पुलिस कार्रवाई के दौरान शेरा पुत्र रामऔतार, चुन्नू पुत्र अज्ञात और दुर्गेश पुत्र कौटू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
मामले में मु0अं0सं0 130/2026 के तहत धारा 13 जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दारा सिंह, चौकी प्रभारी किला कालिंजर मनीष कुमार, कांस्टेबल रामकिशोर यादव, कांस्टेबल विमलेश सरोज और कांस्टेबल यादवेन्द्र सिंह शामिल रहे।


