शांत लेकिन सख़्त अफसर… अब रायबरेली में अपराध पर चलेगा नए SP रवि कुमार का एक्शन मॉडल

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • IPS रवि कुमार बने रायबरेली के नए पुलिस अधीक्षक, जानिए अब तक का पूरा सेवा सफर
  • IPS रवि कुमार बने रायबरेली के नए पुलिस अधीक्षक, जानिए बिहार से IPS तक का पूरा सफर
  • 2015 बैच के IPS, अनुशासन के लिए जाने जाते हैं रवि कुमार
  • PAC कमांडेंट से रायबरेली SP तक की जिम्मेदारी

न्यूज़ डेस्क
रायबरेली
।उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत IPS अधिकारी रवि कुमार को रायबरेली का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है। तेज़तर्रार, अनुशासित और ज़मीनी स्तर पर काम करने की पहचान रखने वाले IPS रवि कुमार के आने से जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।

यह भी पढ़ें 

उत्तर प्रदेश में IPS तबादला एक्सप्रेस रवाना, 24 अफसरों के ट्रांसफर से प्रशासनिक हलचल

बिहार से IPS तक का सफर

IPS रवि कुमार का जन्म 31 दिसंबर 1983 को बिहार के वैशाली जिले में हुआ। प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने B.Sc (Nautical Science) की पढ़ाई की और इसके बाद पुलिस प्रबंधन में मास्टर्स (MDPM) किया। कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर उन्होंने 2015 में भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में स्थान प्राप्त किया और उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ।

सेवा में अनुशासन और सख़्ती की छवि

IPS बनने के बाद रवि कुमार ने प्रदेश के अलग-अलग संवेदनशील पदों पर जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने

  • PAC की 11वीं बटालियन के कमांडेंट के रूप में सेवा दी
  • बल प्रबंधन, अनुशासन और कानून-व्यवस्था में सख़्त फैसलों के लिए पहचान बनाई
  • वर्ष 2020 में डीजी कमेंडेशन सिल्वर मेडल से सम्मानित किए गए

यह भी पढ़ें 

मोबाइल गेम ने तोड़ दिया पूरा परिवार, तीन सगी बहनों की एक साथ मौत से गाजियाबाद सन्न

उनकी गिनती ऐसे अधिकारियों में होती है जो फील्ड में रहकर काम करना पसंद करते हैं और अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हैं।

रायबरेली में बड़ी चुनौती

रायबरेली जैसे राजनीतिक और सामाजिक रूप से संवेदनशील जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों का निस्तारण IPS रवि कुमार के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। सूत्रों के मुताबिक, नए SP के रूप में उनकी प्राथमिकता

  • अपराधियों पर सख़्त कार्रवाई
  • थानों की जवाबदेही तय करना
  • जनता और पुलिस के बीच भरोसा मजबूत करना
    होगी।

दरोगा बदरुद्दीन पर गंभीर आरोप, दो जिलों में जांच की आंच, महिला ने कहा इज़्ज़त भी ले ली और काम भी नहीं किया?

जनता को सख़्त लेकिन निष्पक्ष पुलिसिंग की उम्मीद

IPS रवि कुमार की नियुक्ति को जिले में सख़्त, निष्पक्ष और परिणाम-आधारित पुलिसिंग की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नए कप्तान के नेतृत्व में रायबरेली पुलिस किस तरह अपराध और अव्यवस्था पर लगाम लगाती है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 9
Total Users : 107909
Total views : 131093