मोबाइल गेम ने तोड़ दिया पूरा परिवार, तीन सगी बहनों की एक साथ मौत से गाजियाबाद सन्न

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • मोबाइल गेम खेलने से रोकने पर नाराज़ तीन सगी बहनों ने 9वीं मंज़िल से छलांग लगाकर दी जान
  • सुसाइड नोट में सामने आई गेमिंग लत की सच्चाई

न्यूज़ डेस्क 

गाजियाबाद। जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल गेम खेलने को लेकर परिवार में हुई डांट-फटकार के बाद तीन सगी बहनों ने एक साथ आत्महत्या कर ली। मृतक बहनों की पहचान निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) के रूप में हुई है। तीनों ने कथित तौर पर 9वीं मंज़िल से छलांग लगाई।

दरोगा बदरुद्दीन पर गंभीर आरोप, दो जिलों में जांच की आंच, महिला ने कहा इज़्ज़त भी ले ली और काम भी नहीं किया?

घटना स्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लिखा है|

“SORRY, मां, पापा. जिस गेम को आप छुड़वाना चाहते थे अब आप समझेंगे कि हम उसे कितना प्यार करते थे।”

इस नोट से संकेत मिलता है कि मोबाइल गेमिंग एप पर खेलने को लेकर परिवार की नाराज़गी के बाद यह कदम उठाया गया।

परिजनों के अनुसार, तीनों बहनें एक ही तरह की दिनचर्या अपनाती थीं—नहाना, खाना, स्कूल जाना, सोना और नाचना तक साथ-साथ करती थीं। वे एक कोरियन लवर गेम की आदी थीं, जो एक वर्चुअल रोमांस सिम्युलेटर बताया जा रहा है। इस गेम में उपयोगकर्ता अपनी पसंद के वर्चुअल बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड का चयन कर डेट और चैट जैसी गतिविधियां करते हैं। यह टास्क-बेस्ड गेम है, जिसमें आगे बढ़ने के लिए निर्धारित कार्य पूरे करने होते हैं।

मोदी–योगी पर टिप्पणी के मुकदमे में नाम हटाने के बदले घूस, विजिलेंस ने थानेदार को रंगेहाथ पकड़ा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मोबाइल गेमिंग को लेकर तनाव की बात सामने आ रही है। पुलिस परिजनों के बयान और डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है ताकि पूरे मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें।

यह घटना न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समाज के लिए चेतावनी है कि बच्चों की डिजिटल आदतों, मानसिक स्वास्थ्य और संवाद पर गंभीरता से ध्यान दिया जाए। विशेषज्ञों का कहना है कि अभिभावकों और बच्चों के बीच खुले संवाद, स्क्रीन टाइम की समझदारी से निगरानी और भावनात्मक समर्थन बेहद ज़रूरी है।

यदि आप या आपके आसपास कोई मानसिक संकट में है, तो तुरंत मदद लें।

हिंदू बनकर रचा प्रेम का जाल, शादी-नौकरी के नाम पर धोखा… बस्ती में लव जिहाद के बड़े रैकेट का भंडाफोड़

भारत में 24×7 हेल्पलाइन: किरण (Mental Health Helpline) – 1800-599-0019

आपात स्थिति में नज़दीकी अस्पताल या पुलिस से संपर्क करें।

Our Visitor

1 0 7 9 1 3
Total Users : 107913
Total views : 131097