- सट्टा एप प्रमोशन से आई कमाई पर ED की नजर
- दुबई में क्रूज वेडिंग और लग्जरी गाड़ियों ने बढ़ाई जांच एजेंसियों की दिलचस्पी
उन्नाव (उत्तर प्रदेश)।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज उन्नाव जिले में चर्चित यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी के घर पर छापेमारी की। यह कार्रवाई ऑनलाइन सट्टा और फैंटेसी गेमिंग ऐप्स के प्रमोशन से जुड़े कथित अवैध लेन–देन और आय के स्रोतों की जांच के सिलसिले में की गई है।
यह भी पढ़ें
दरभंगा में ‘गलत खाते–सही बहस’! महिला योजना की रकम पुरुषों तक पहुँची, अब वापसी पर मचा घमासान
बताया जा रहा है कि महज 25 साल के अनुराग का सफर बेहद तेज रहा है। कभी साइकिल से चलने वाला यह युवक आज BMW, डिफेंडर जैसी कई लग्जरी गाड़ियों का मालिक बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों की नजर इस बात पर है कि इतनी कम उम्र में आई इस भारी संपत्ति का वास्तविक स्रोत क्या है।
सूत्रों के मुताबिक, अनुराग ने ड्रीम–11 जैसी फैंटेसी/सट्टा ऐप्स पर खेलना शुरू किया और बाद में इन्हें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रमोट भी किया। यहीं से उसके पास लगातार पैसा आने की बात सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर अनुराग की जबरदस्त पकड़ है
यह भी पढ़ें
- यूट्यूब: करीब 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स
- इंस्टाग्राम: करीब 2.4 मिलियन फॉलोअर्स
ED की जांच इस बिंदु पर केंद्रित है कि क्या ऐप प्रमोशन से होने वाली कमाई नियमों के दायरे में थी या इसमें मनी लॉन्ड्रिंग/अवैध फंडिंग जैसे पहलू जुड़े हैं।
बताया जा रहा है कि पिछले महीने दुबई में क्रूज पर हुई भव्य शादी के बाद अनुराग ED के रडार पर और मजबूती से आया। शादी में अपने गांव से करीब 30 लोगों को हवाई जहाज से दुबई बुलाया गया, जिनका पूरा खर्च अनुराग ने उठाया। इस हाई–प्रोफाइल आयोजन ने जांच एजेंसियों का ध्यान खींचा।
छापेमारी के दौरान ED की टीम ने दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और वित्तीय लेन–देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें
मुख्य समाचार: पूर्व DGP प्रशांत कुमार होंगे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष
फिलहाल मामला जांच के अधीन है। ED यह पता लगाने में जुटी है कि अनुराग द्विवेदी की कमाई कानूनी नियमों के अनुरूप है या फिर इसमें किसी तरह की अनियमितता शामिल है। आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।




Total Users : 107923
Total views : 131113