बमरौली एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर मंडराया संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियों में मचा हड़कंप

Picture of nationstationnews

nationstationnews

प्रयागराज। बमरौली स्थित एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठान की परिधि के ऊपर रात के अंधेरे में अज्ञात ड्रोन चार बार उड़ता हुआ दिखाई दिया। लगातार ड्रोन की मौजूदगी से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। एयरफोर्स स्टेशन के स्टेशन सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव की तहरीर पर एयरपोर्ट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

करीब एक घंटे में चार बार दिखा ड्रोन

तहरीर के मुताबिक 5 सितंबर की रात करीब 1:28 बजे, 2 बजे, 2:10 बजे और 2:38 बजे एयरपोर्ट रोड से सटी वायुसेना की परिधि सीमा दीवार के ऊपर संदिग्ध ड्रोन देखा गया। यानी ड्रोन एक-दो बार नहीं, बल्कि अलग-अलग समय पर लगातार नजर आया।

रात के वक्त एयरफोर्स स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाके के ऊपर ड्रोन की गतिविधि ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल यह साफ नहीं है कि ड्रोन किसने उड़ाया और उसका मकसद क्या था। पुलिस अब ड्रोन के संचालक की पहचान करने में जुटी है।

तीन किलोमीटर का इलाका नो-ड्रोन जोन

एयरफोर्स की तहरीर में गृह मंत्रालय की एसओपी और ड्रोन नियम-2021 का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक वायुसेना अड्डों की परिधि से तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र ड्रोन संचालन के लिए प्रतिबंधित है। सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाना प्रतिबंधित है।

मैनपुरी में तीन माह की मासूम से दुष्कर्म का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; सैफई में ICU में इलाज

एयरफोर्स अधिकारियों ने इसी नियम के आधार पर पुलिस से मामले की जांच और कार्रवाई का अनुरोध किया। अब जांच एजेंसियों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि रात के अंधेरे में एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर ड्रोन क्यों और किसके इशारे पर उड़ाया जा रहा था?

स्वास्थ्य महकमे में बड़ा एक्शन: 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर विभागीय कार्रवाई

[wps_visitor_counter]