ड्यूटी से लंबे समय तक गायब रहने और चिकित्सकीय दायित्वों में लापरवाही पर गिरी गाज, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही और ड्यूटी से गैरहाजिरी को लेकर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। लंबे समय से चिकित्सकीय दायित्वों से विरत रहने और ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामलों में 26 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त किए जाने की कार्रवाई की गई है। वहीं 9 अन्य चिकित्साधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
यह कार्रवाई उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर की गई है। सरकार ने साफ संदेश दिया है कि स्वास्थ्य विभाग जैसे संवेदनशील महकमे में मरीजों के इलाज और चिकित्सकीय जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
इन 26 डॉक्टरों पर हुई बर्खास्तगी की कार्रवाई
बर्खास्त किए गए चिकित्साधिकारियों में फिरोजाबाद के कायमगंज सीएचसी के डॉ. स्वदेश कुमार, अलीगढ़ के डॉ. वीरेंद्र सिंह, गाजीपुर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वाती विश्वकर्मा, हरदोई के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश यादव, महोबा के ईएनटी सर्जन डॉ. ईशान दीक्षित और बुलंदशहर की डॉ. स्वाती आनंद शामिल हैं।
इसके अलावा लखनऊ सिविल हॉस्पिटल के डॉ. मनोज कुमार चौरसिया, हरदोई बावन पीएचसी के डॉ. मो. उताउर रहमान, भटपुर पीएचसी के डॉ. मनीष खन्ना, बलरामपुर के डॉ. अक्षय लेले, मथुरा गोवर्धन सीएचसी के जनरल सर्जन डॉ. राकेश फौजदार, मीरजापुर के जनरल सर्जन डॉ. नरेंद्र कुमार जायसवाल और झांसी बबीना सीएचसी की डॉ. निशा बुंदेला पर भी कार्रवाई हुई है।
तमाशबीनों की भीड़ के बीच हिमालय मिश्रा बने फरिश्ता! खून से लथपथ अज्ञात घायल को पहुंचाया अस्पताल
सूची में गाजीपुर के डॉ. अचल सिंह, बरेली के डॉ. शशांक वर्मा, गोरखपुर ब्रह्मपुर पीएचसी के डॉ. विशाल कुमार सिंह, सहारनपुर गंगोह सीएचसी के डॉ. इन्द्रजीत सिंह, मुरादाबाद के डॉ. मोहम्मद शबाब खान, चंदौली के डॉ. राजेश कुमार सिंह, मुरादाबाद के डॉ. मुजफ्फर अली, मैनपुरी के डॉ. कृष्ण मुरारी द्विवेदी, मुरादाबाद के डॉ. फरयाद हुसैन, मऊ के डॉ. तनवीर फरीदी, सुलतानपुर लोकनाथपुर पीएचसी के डॉ. आशुतोष शुक्ला, अमनाईकपुर पीएचसी के डॉ. सुशील कुमार खरवार और मुजफ्फरनगर के डॉ. कुंवर विक्रांत के नाम भी शामिल हैं।
देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट! सितंबर की शुरुआत में भी आफत का मौसम
आसमान से आफत बरसने वाली है! देश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कहीं जलभराव, कहीं फ्लैश फ्लड तो पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।
ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में विशेष सतर्कता की जरूरत है।
लगातार बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ सकता है।
पहाड़ी क्षेत्रों में अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के भी कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
👉 बारिश, बाढ़ और मौसम के अगले बड़े अपडेट के लिए जुड़े रहिए Nation Station News के साथ।
सावधान रहें, मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन की चेतावनियों को नजरअंदाज न करें।
देखें लाइव
https://www.facebook.com/share/v/1Ep22f71th/?mibextid=wwXIfr
9 डॉक्टरों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश
सरकार ने इटावा के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास यादव, रामपुर के डॉ. केक चहल, मेरठ की डॉ. संगीता चोपड़ा, बदायूं के कादरचौक सीएचसी के डॉ. अवधेश राठौर, भदोही के डॉ. संतोष चक, बलरामपुर के डॉ. सुमित कुमार, भदोही के डॉ. धीरज प्रकाश, गौतमबुद्ध नगर के अरविन्द मलिक और डॉ. असद के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
प्रयागराज में Pizza Hut और Domino’s के आउटलेट्स पर छापेमारी, किचन में मिलीं गंभीर खामियां
मरीजों के भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
स्वास्थ्य विभाग को सरकार ने अति संवेदनशील विभाग बताते हुए स्पष्ट किया है कि मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज की उम्मीद और भरोसे के साथ पहुंचते हैं। ऐसे में चिकित्साधिकारी अगर अपने कर्तव्यों से विरत रहते हैं या ड्यूटी से लंबे समय तक अनुपस्थित रहते हैं तो इसका सीधा असर मरीजों और स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है।
फतेहपुर RTO कार्यालय में दलाली का खेल उजागर, ADM-ASP के छापे में 11 दलाल पकड़े गए
सरकार का रुख साफ है कि कर्तव्यों में लापरवाही, ड्यूटी से गैरहाजिरी और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उदासीनता को किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलेगा। सरकारी व्यवस्था की छवि खराब करने वाले और अपने दायित्वों का पालन नहीं करने वाले चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।





Total Users : 124519
Total views : 156879