- खिलाने के बहाने बच्ची को घर से बाहर ले गया आरोपी, लौटने पर बिगड़ी हालत
- पुलिस ने आरोपी को मझोला पुल के पास से पकड़ा, POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद गंभीर हालत में बच्ची को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका गहन चिकित्सा कक्ष (ICU) में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 1 सितंबर की शाम की है। बच्ची घर में चारपाई पर लेटी थी। उसकी मां खाना बना रही थी और पिता घरेलू काम में व्यस्त थे। इसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी कन्हैया बच्ची को खिलाने के बहाने अपने साथ घर से बाहर ले गया। परिवार आरोपी को पहले से जानता था, इसलिए उस समय किसी को संदेह नहीं हुआ।
करीब कुछ समय बाद बच्ची को वापस चारपाई पर छोड़ दिया गया। बच्ची लगातार रोने लगी तो उसकी मां ने उसे संभालने की कोशिश की। इसी दौरान बच्ची के निजी अंग से गंभीर रक्तस्राव दिखाई दिया। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना के बाद बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगाईं और 3 सितंबर को उसे मझोला पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य महकमे में बड़ा एक्शन: 26 डॉक्टर बर्खास्त, 9 पर विभागीय कार्रवाई
पीड़िता की पहचान कानून के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जा रही है।





Total Users : 124522
Total views : 156882