गाजियाबाद में डेटिंग ऐप का कथित ‘हनीट्रैप’ गिरोह पकड़ा, कही आप तो नहीं इनके अगले चंगुल में, पढ़ें पूरी ख़बर

गाजियाबाद में डेटिंग ऐप का कथित ‘हनीट्रैप’ गिरोह पकड़ा, कही आप तो नहीं इनके अगले चंगुल में, पढ़ें पूरी ख़बर
Picture of getviral_publisher

getviral_publisher

फर्जी प्रोफाइल से युवकों को क्लब बुलाते, महंगे ऑर्डर के बाद थमाते भारी बिल; चार गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क
गाजियाबाद, 27 सितंबर। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने डेटिंग ऐप के जरिए युवकों को कथित तौर पर जाल में फंसाकर क्लब में भारी-भरकम बिल वसूलने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में राहुल गुप्ता, मणिकांत शर्मा, मोहित और विशाल राजपूत को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरोह करीब एक महीने से इस तरीके से लोगों को निशाना बना रहा था।

कौन हैं जस्टिस विक्रम नाथ? CJI की कुर्सी की संभावित कतार में नाम, पत्नी भी इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की VC

**Tinder-Happn-Together पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर करते थे चैट**

पुलिस के मुताबिक, आरोपी Tinder, Happn और Together जैसे डेटिंग ऐप पर युवतियों के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से बातचीत करते थे। बातचीत के बाद उन्हें मिलने के बहाने गाजियाबाद के RDC स्थित ‘लॉर्ड ऑफ विंग्स’ क्लब में बुलाया जाता था। वहां अलग-अलग युवतियां उनसे मिलती थीं और खाने-पीने के सामान, शराब, शैंपेन और हुक्का आदि के ऑर्डर किए जाते थे।

देशभर में 3 दिन बैंक हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं

**₹36,277 का बिल, भुगतान से इनकार पर धमकी का आरोप**

जांच में सामने आए एक मामले के अनुसार, एक युवक को डेटिंग ऐप के जरिए मिलने के लिए बुलाया गया। क्लब में ऑर्डर के बाद उसे ₹36,277 का बिल दिया गया। युवक द्वारा इतनी रकम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ गाली-गलौज और धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, उससे ₹16 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कराए गए और ₹20 हजार नकद लिए गए।

पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में युवकों के वीडियो बनाए जाने और भुगतान के लिए धमकाने/ब्लैकमेल करने के आरोप भी सामने आए हैं। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तरीके से कितने लोगों को निशाना बनाया गया और कुल कितनी रकम वसूली गई।

**चार मोबाइल फोन और कार बरामद**

क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल फोन और एक Suzuki Fronx कार बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी मणिकांत के खिलाफ पहले भी इसी तरह की धोखाधड़ी से जुड़े मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। गिरोह में शामिल बताई जा रही एक युवती की तलाश भी की जा रही है।

पुलिस की जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि डेटिंग ऐप के जरिए संपर्क करने वाले लोगों से सावधानी बरतने और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर संदिग्ध स्थान पर जाने से बचने की जरूरत है।

[wps_visitor_counter]