- साथी गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, महिला जिला अस्पताल रेफर
अरविंद श्रीवास्तव जिला संवाददाता
बबेरू/बांदा। कोतवाली क्षेत्र के साथी गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से दंपती सहित दो मासूम बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
आरक्षण व यूजीसी राजपत्र के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
पखरौली गांव निवासी कमल सिंह पुत्र रमेश (32) अपनी पत्नी उमा (22) और दो मासूम बच्चों के साथ बाइक से नरैनी स्थित अपनी ससुराल से गांव लौट रहे थे। बताया गया कि साथी गांव के पास पहुंचते ही बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा गिरी। हादसे में बाइक सवार कमल सिंह, उनकी पत्नी उमा और दोनों बच्चे घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उमा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार किया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।


