- झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर हुआ हादस
- बाइक सवार नही पहने रहे हेलमेट
अरविन्द श्रीवास्तव जिला संवाददाता
बांदा। ब्लाक से बीते मंगलवार की देर शाम घर लौट रहे पंचायत मित्र की बाइक को बाजार से घर जा रहे बाइक सवारों से टकरा गई। जिससे दोनों बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पंचायत मित्र की नाजुक हालत देख डाक्टर ने रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज अस्पताल से कानपुर जाने के दौरान रास्ते में पंचायत मित्र की मृत्यु हो गई। थानाक्षेत्र के ग्राम खमौरा के अंश शिवदयाल सिंह पुरवा निवासी 40 वर्षीय अनूप सिंह गांव में पंचायत मित्र के पद में कार्यरत रहा है। बीते मंगलवार की शाम अनूप सिंह सरकारी कार्य से ब्लाक महुआ गया था। जहां से देर शाम बाइक से वापस घर लौट रहा था। तभी झांसी मिर्जापुर नेशनल हाइवे से जुड़ी खमहौरा रोड जाने के लिए नेशनल हाइवे क्रास कर रहा था। तभी बाजार से घर लौट रहे बिसंडा के हस्तम निवासी रोहित व रामनरेश की बाइक पंचायत मित्र की बाइक से टकरा गई। जिससे तीनो लोग घायल हो गए। एम्बुलेंस से तीनो घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनूप की नाजुक हालत देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि रोहित व रामनरेश की मामूली चोट होने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। बीते मंगलवार की देर रात मेडिकल कालेज अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए कानपुर जाने के दौरान रास्ते मे मौत हो गई। दिवंगत अनूप के जुड़वा पुत्री पांच वर्षीया आन्या व आख्या है।घटना से पत्नी अखिलेश सिंह समेत स्वजन बेहाल है।थाना प्रभारी राकेश तिवारी का कहना है कि नेशनल हाइवे में दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत हुई है।


