आरक्षण व यूजीसी राजपत्र के विरोध में प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • समान नागरिक संहिता लागू करने समेत विभिन्न मांगें उठाईं

अरविंद श्रीवास्तव | बांदा जिला संवाददाता 

बबेरू। सवर्ण स्वाभिमान मंच उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को आरक्षण व्यवस्था, एससी-एसटी एक्ट एवं यूजीसी राजपत्र के विरोध में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इन व्यवस्थाओं में बदलाव की मांग करते हुए राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अवनीश त्यागी को सौंपा।

बुधवार को विधानसभा बबेरू क्षेत्र के सवर्ण समाज के लोग कमासिन रोड स्थित रामलीला मैदान में बड़ी संख्या में एकत्र हुए। यहां पूर्व राज्य मंत्री रामसेवक शुक्ला, दुर्गेश सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान आरक्षण व्यवस्था का लाभ सीमित परिवारों तक सिमटकर रह गया है और समाज के गरीब वर्ग को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी एक्ट के कथित दुरुपयोग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि कानूनों का इस्तेमाल किसी भी वर्ग के उत्पीड़न के लिए नहीं होना चाहिए। वक्ताओं ने आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट में बदलाव की मांग करते हुए संविधान की मूल भावना के अनुरूप समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही।

इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने सवर्ण आयोग तथा सनातन वैदिक हिंदू धर्म के गठन की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि सभी समाजों के जरूरतमंद परिवारों को समान अवसर और सुविधाएं मिलनी चाहिए।

मां की आंखों के सामने रपटे में समाया पांच साल का प्रियांशु,तलाश जारी

प्रदर्शन के बाद कमासिन रोड, औगासी रोड और बांदा रोड होते हुए जुलूस तहसील परिसर पहुंचा। यहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और एसडीएम अवनीश त्यागी को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।

कायस्थ समाज को राजनीति में मिले उचित प्रतिनिधित्व : डॉ. अरुण सक्सेना

इस दौरान बृजमोहन सिंह, मनोज मिश्र, विजयपाल सिंह, विजय मिश्रा, अनिल प्रधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समाज के लोग मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]