- अगस्त 2026 तक बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान करने की मांग
- लंबित ईपीएफ राशि संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों के UAN खाते में जमा कराने की अपील
रायबरेली। ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई रायबरेली ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर ग्राम रोजगार सेवकों के बकाया मानदेय और ईपीएफ अंशदान से संबंधित भुगतान की मांग उठाई है। एसोसिएशन के अनुसार कई ग्राम रोजगार सेवकों को लंबे समय से मानदेय एवं भविष्य निधि (EPF) से संबंधित भुगतान नहीं मिल पाया है।
एसोसिएशन की ओर से दिए गए पत्र में वित्तीय वर्ष 2025-26 से लेकर अगस्त 2026 तक के समस्त बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि ग्राम रोजगार सेवकों को मानदेय के भुगतान में विलंब के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इसके साथ ही विभिन्न ब्लॉकों के होल्डिंग अकाउंट में जमा ईपीएफ की धनराशि को संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों के व्यक्तिगत UAN खाते में तत्काल अंतरित करने की मांग की गई है। एसोसिएशन ने अप्रैल 2025 से अगस्त 2026 तक के लंबित EPF अंशदान को भी ग्राम रोजगार सेवकों के GRS के UAN में नियमानुसार जमा कराने का अनुरोध किया है।
मां की आंखों के सामने रपटे में समाया पांच साल का प्रियांशु,तलाश जारी
एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से मांगों पर शीघ्र और सकारात्मक कार्रवाई की अपील की है। पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है तो संगठन की ओर से लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन किए जाने की बात कही गई है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


