बठिंडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 8 महीने में 54,339 चालान

Picture of nationstationnews

nationstationnews

सुरेश रहेजा जिला संवाददाता 

बठिंडा, 16 सितंबर। जिले में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जनवरी से अगस्त 2026 तक 54,339 चालान काटे गए और 1,04,87,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यह जानकारी डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने जिला स्तरीय रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

बैठक में डिप्टी कमिश्नर ने जिले में रोड सेफ्टी से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की और संबंधित विभागों को ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए नियमों का पालन कराने के साथ-साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है।

उन्होंने अधिकारियों को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा ब्लैक स्पॉट और ट्रैफिक समस्या वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज 4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के लोगों से अपील की कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

रामपुर में रक्तदान शिविर, 23 यूनिट रक्त संग्रह

बैठक में डीएसपी करमजीत सिंह संधावालिया, ट्रैफिक इंचार्ज मेजर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Nation Station News | nationstationnews.com

[wps_visitor_counter]