- दौलतियापुर, शेराखार और जिनौली में हुई जन पंचायतें; 2027 में PDA सरकार बनाने का किया आह्वान
मोहम्मद इसरार जिला संवाददाता
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दौलतियापुर, शेराखार और जिनौली में PDA जन पंचायत एवं नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फतेहपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलजीत निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
जनसमूह को संबोधित करते हुए दलजीत निषाद ने कहा, “जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में छोटी जातियों और पिछड़े वर्गों के लोग अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल कर समाज को बांटने की राजनीति की जा रही है।
दलजीत निषाद ने मंडल आयोग का जिक्र करते हुए कहा कि पिछड़े वर्गों को मिले अधिकारों की लड़ाई को समझने की जरूरत है। उन्होंने PDA समाज से 2027 के विधानसभा चुनाव में सजग होकर मतदान करने और समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान किया।
निषाद समाज को सम्मान देने का दावा
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने निषाद-मल्लाह समाज को राजनीतिक प्रतिनिधित्व और सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने पार्टी के पूर्व फैसलों का उल्लेख करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान विशंभर निषाद को राज्यसभा भेजा गया था।
उन्होंने फूलन देवी का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार ने उनके मुकदमों को समाप्त कराया और उन्हें लोकसभा में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला।
आउटसोर्स परिचालकों के लिए बड़ी राहत: अब सीधे परिवहन निगम से होगा अनुबंध
महंगाई, किसान और पेपर लीक का मुद्दा
कार्यक्रम के आयोजक डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में बदलाव का दौर चल रहा है और जनता अखिलेश यादव के नेतृत्व, नीति और नियत पर भरोसा कर रही है। उन्होंने महंगाई, मिलावट, किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने और युवाओं से जुड़े पेपर लीक जैसे मुद्दे उठाए।
700 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा बहाली की मांग, सरकार से लगाई गुहार
उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ PDA की सरकार बनेगी।
https://fb.watch/JFdmDS7mxt/?mibextid=wwXIfr
कार्यक्रम के दौरान जिला महासचिव इलियास मंसूरी, प्रधान सुधांशु पाठक एडवोकेट, पूर्व प्रधान नन्हें बाथम, प्रधान युसुफ पटेल, अरविंद कश्यप, कौशलेंद्र कश्यप, शिवपाल कश्यप, धनपाल कश्यप, वीरपाल सिंह, सिद्धांत सिंह, शिवदेश यादव, प्रमोद कश्यप, कमलेश कश्यप, अनुराग यादव, रामकिशोर कश्यप, गोविंद कश्यप, नीरज कश्यप, आसाराम कश्यप, सुशांत कश्यप, प्रेमचंद कश्यप, कुलदीप कश्यप, सत्यदेव कश्यप, राजेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
Nation Station News | nationstationnews.com


