सहारनपुर से लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर तक बदले अधिकारी
राजस्व परिषद, आईटी, ग्राम्य विकास और चिकित्सा शिक्षा विभाग में भी बदलाव
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 14 अधिकारियों की नई तैनाती/स्थानांतरण किया है। जारी सूची में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बदले गए हैं, जबकि शासन के महत्वपूर्ण विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
तबादला सूची के अनुसार सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन में मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं अपर आयुक्त, राज्य कर डॉ. सुनील कुमार वर्मा को मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
*इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी*
सुमित राजेश महाजन — CEO, उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन
डॉ. सुनील कुमार वर्मा — मुख्य विकास अधिकारी, सहारनपुर
राहुल सिंह — विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
अभिषेक कुमार — विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग
योगानन्द पाण्डेय — मुख्य विकास अधिकारी, लखीमपुर खीरी
साहब सिंह — सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग
डॉ. विभा — सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
देवेन्द्र कुमार सिंह कछवाहा — सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, प्रयागराज
आनन्द कुमार शुक्ला — विशेष सचिव, रेशम विभाग एवं निदेशक, रेशम
वैभव मिश्रा — मुख्य विकास अधिकारी, अंबेडकरनगर
अशोक कुमार कनौजिया — विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
अरुण कुमार — विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग
प्रदीप कुमार यादव — अपर आयुक्त, अलीगढ़ मंडल
नेहा शर्मा — चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव पद से अवमुक्त
लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर में भी बदलाव
लखीमपुर खीरी के CDO अभिषेक कुमार को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग भेजा गया है। उनकी जगह योगानन्द पाण्डेय को लखीमपुर खीरी का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं अंबेडकरनगर में वैभव मिश्रा को मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।





Total Users : 127562
Total views : 162004