सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 92वें स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित

सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 92वें स्थापना दिवस पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित
Picture of Nation station desk

Nation station desk

92 छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा, जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई प्रतियोगिता

‘समय का सदुपयोग’ और ‘क्या टेक्नोलॉजी नैतिक मूल्यों के पतन के लिए जिम्मेदार है?’ विषय पर विद्यार्थियों ने रखे विचार

शाहबाज़ खां, जिला संवाददाता

रामपुर। संवाददाता शाहबाज खान। रामपुर की ऐतिहासिक सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के 92वें स्थापना दिवस के अवसर पर लाइब्रेरी के हिमायतुल्लाह खान हाल में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न मदरसों, स्कूलों एवं अन्य शैक्षिक संस्थानों के 92 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में आयोजित की गई।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

कार्यक्रम की अध्यक्षता सौलत पब्लिक लाइब्रेरी रामपुर के अध्यक्ष डॉ. महमूद अली खान ने की। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोफिया महमूद, डॉ. मुसर्रत तनवीर एवं मौलाना मोहम्मद असलम जावेद क़ासमी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत-ए-कुरआन पाक से हुआ।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

जूनियर वर्ग में ‘समय का सदुपयोग’ तथा सीनियर वर्ग में ‘क्या टेक्नोलॉजी नैतिक मूल्यों के पतन के लिए जिम्मेदार है?’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने अपने भाषणों के माध्यम से समय के महत्व, तकनीक के बढ़ते प्रभाव और नैतिक मूल्यों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे।

भाषण प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में प्रसिद्ध पत्रकार डॉ. मुजफ्फर उल्ला खां, डॉ. अब्दुल रऊफ, असरार अहमद, अंजुम बहार शम्सी, ग़ज़ाला सऊद एवं सय्यदा अरीबा रिज़वी मौजूद रहे।

नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान

कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी हुसैन मंजूर एवं फ़ाइज़ा ज़ुबैर ने निभाई। वहीं भाषण प्रतियोगिता के कन्वीनर डॉ. मेहंदी हसन एवं कुमारी फ़हीमा ज़रीफ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

बठिंडा जिले में ‘खेदान वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत 17 से 26 सितंबर तक ब्लॉक लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट

सौलत पब्लिक लाइब्रेरी के प्रवक्ता ज़ीशान मोहम्मद खां मुराद ने बताया कि प्रतियोगिता में जिन मदरसों एवं स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया, उनमें मदरसा जामिया उल उलूम फुरकानिया, मदरसा अरबिया फैजुल उलूम थाना टीन, मदरसा अरबिया फ़ैज़े हिदायत, दारुल उलूम गुलशने बगदाद, इसलाहे क़ौम हायर सेकेंडरी स्कूल, कन्या गर्ल्स स्कूल, जामिया गर्ल्स जूनियर हाई स्कूल, दयावती मोदी अकादमी, सनवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शमसी गर्ल्स इंटर कॉलेज, गवर्नमेंट जुल्फिकार गर्ल्स इंटर कॉलेज, जामिया तरतील उल कुरान, फैजुल उलूम जूनियर हाई स्कूल, स्काईलार्क पब्लिक स्कूल, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, मदरसा जमीअतुल मुस्तफा, मदरसा मारीफुल कुरान, हादी एकेडमी, जामिया रहमानिया, सेफ हैंड वर्ल्ड स्कूल, ब्लू अंब्रेला स्कूल, राइज अकैडमी जूठिया तथा यूपीएस घाटमपुर कंपोजिट स्कूल आदि शामिल रहे।

आजम खां की जमानत याचिका पर कल हाईकोर्ट में सुनवाई

इस अवसर पर सौलत लाइब्रेरी के सचिव डॉ. अदनान ज़ियाई, महमूद रिज़वी एडवोकेट, आल अहमद खां सुरुर, डॉ. सैयद अनवार उल हसन क़ादरी, नासिर खां अलीग, मौलाना इरशाद नदवी, सदीद अहमद खां, नोमान ग़ाज़ी, उरफिया अबरार, जुवेरिया इरशाद, ज़रीफ अहमद, मौलाना शादाब क़ादरी, लाइब्रेरियन मजहर मोइन खान, शहजादा रिजवान खान, इरफान उर रहमान खान एवं इशरत अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Our Visitor

1 2 7 5 6 3
Total Users : 127563
Total views : 162005