महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, कानूनी अधिकार एवं हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी
1090, 181, 112 और 1098 हेल्पलाइन के उपयोग के साथ आत्मरक्षा के उपाय बताए
शाहबाज़ खां, जिला संवाददाता
रामपुर। मिशन शक्ति फेस-5 अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद स्तरीय महिला सुरक्षा दल तथा जनपद रामपुर के समस्त थानों की महिला सुरक्षा टीमों द्वारा व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
अभियान के दौरान महिला सुरक्षा दल ने महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा से जुड़े आवश्यक उपायों की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें अपने कानूनी अधिकारों, नारी सम्मान से संबंधित प्रावधानों और जरूरत पड़ने पर उपलब्ध सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम के दौरान 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा तथा 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी आपात स्थिति या उत्पीड़न की घटना में संबंधित हेल्पलाइन का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
महिला सुरक्षा दल ने घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, ऑनलाइन उत्पीड़न और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अन्य अपराधों के संबंध में भी जागरूक किया। साथ ही ऐसी घटनाओं की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए उपलब्ध कानूनी एवं पुलिस सहायता की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
नरैनी में सपा की पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक, 2027 में सरकार बनाने का आह्वान
अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट, कॉमिक्स और अन्य जागरूकता सामग्री भी वितरित की गई। इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से उपलब्ध कराना रहा, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे इनका प्रभावी उपयोग कर सकें।
बठिंडा जिले में ‘खेदान वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत 17 से 26 सितंबर तक ब्लॉक लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट
महिला सुरक्षा दल ने महिलाओं एवं बालिकाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करने की अपील की।





Total Users : 127566
Total views : 162008