- पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के साथ सभी वर्गों को सामाजिक न्याय व समानता के प्रति किया जागरूक
- प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की अपील की
अरविंद श्रीवास्तव
बांदा। समाजवादी पार्टी की ओर से नरैनी विधानसभा क्षेत्र स्थित पार्टी कार्यालय में पीडीए चर्चा एवं जनसंवाद बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं नगरवासी शामिल हुए।
सामाजिक न्याय और समानता पर जोर
बैठक का मुख्य उद्देश्य पिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक (पीडीए) समाज के साथ-साथ सभी वर्गों को सामाजिक न्याय, समानता और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान प्रदेश सचिव समरथ पाल ने समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संगठन को मजबूत करने तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
2027 में सपा सरकार बनाने की अपील
शोक सभा में पहुंचे सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह सागर
कार्यक्रम में सुमन दिवाकर ने भी समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया। वक्ताओं ने वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर संवाद स्थापित करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं पार्टी पदाधिकारियों का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुन्ना सिंह पटेल ने की। इस अवसर पर बृजभूषण सिंह यादव, सुमन दिवाकर, सीताशरण पटेल, जगमोहन यादव, रामराज पटेल, मनोज यादव, लालू यादव, राजेंद्र यादव, नत्थू पाल, बच्चू राजपूत, रामविलास राजपूत, रामदीन पटेल, अवध पटेल, मोहम्मद हुसैन, हफीज खान, अमित यादव, रामचरन पाल, सत्यनारायण यादव, उमेश राजपूत, सुनील कुशवाहा, राजेश भारती, अंकित दिवाकर, बाला पाल, सुभीन यादव, सगीर अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।






Total Users : 127565
Total views : 162007