
- दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को बंधाया ढांढस
शाहबाज खाँ,जिला संवाददाता
रामपुर। मिलक-शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मझरा रामनगर में शोक सभा का आयोजन किया गया। इसमें लोकसभा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी और समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने मुख्य रूप से शिरकत की।
दोनों नेताओं ने ग्राम मझरा रामनगर निवासी हरनंदन मौर्य तथा अताई नगर निवासी राजपाल यादव ठेकेदार के आवास पर पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
बोले नेता- दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ा है संगठन
गणेश उत्सव को लेकर पुलिस का फुल एक्शन! 250 पंडालों पर तीसरी आंख की नजर, ड्रोन से आसमान भी होगा स्कैन
नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि ईश्वर सभी को इस कठिन समय में संबल और धैर्य प्रदान करें। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ पूरी तरह खड़े हैं।
बठिंडा जिले में ‘खेदान वतन पंजाब दियां-2026’ के तहत 17 से 26 सितंबर तक ब्लॉक लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, अनुसूचित मोर्चा जितेंद्र बाबू, नदीम अंसारी, सत्येंद्र गुप्ता, गंगाराम यादव, नरेश यादव एडवोकेट, महबूब अली, डॉक्टर मखतूब, हाफिज नूरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





Total Users : 127565
Total views : 162007