गणेश उत्सव को लेकर पुलिस का फुल एक्शन! 250 पंडालों पर तीसरी आंख की नजर, ड्रोन से आसमान भी होगा स्कैन

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

संवादाता मोहम्मद इसरार फर्रुखाबाद 

फर्रुखाबाद। गणपति बप्पा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर हैं, तो दूसरी ओर फर्रुखाबाद पुलिस ने भी सुरक्षा का ऐसा चक्रव्यूह तैयार किया है कि उत्सव में खलल डालने वालों की खैर नहीं। कमालगंज समेत पूरे जनपद में करीब 250 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

गाजे-बाजे और ढोल-ताशों के बीच गणपति बप्पा के आगमन से पहले पूरे जिले को 4 जोन और 14 सेक्टर में बांटकर 800 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रमुख पंडालों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ ड्रोन की पैनी नजर रहेगी, जबकि पुराने उपद्रवियों को चिन्हित कर पुलिस ने पहले ही अपनी निगरानी में ले लिया है।

आयोजकों के साथ पीस कमेटी की बैठकें पूरी कर उन्हें सुरक्षा मानकों और प्रशासन के दिशा-निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए पंडालों में मिशन शक्ति केंद्र और हेल्पडेस्क बनाए गए हैं, जहां महिला पुलिसकर्मी लगातार भ्रमणशील रहेंगी।

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1.03 लाख मामलों का निस्तारण, 18 दंपतियों का घर फिर बसा।

वहीं, गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भी अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात रहेगा। पुलिस की निगाह जमीन से लेकर आसमान तक रहेगी, ताकि आस्था का यह पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर: 21,350 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

एसपी आरती सिंह ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों और भ्रामक खबरों पर कतई भरोसा न करें। किसी भी संदिग्ध सूचना की पहले सत्यता जांचें और तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है—गणपति बप्पा की भक्ति में कोई खलल नहीं, कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बिल्कुल नहीं।

Our Visitor

1 2 7 5 6 5
Total Users : 127565
Total views : 162007