रामपुर जिला चिकित्सालय में कायाकल्प पियर निरीक्षण, व्यवस्थाओं की टीम ने की सराहना

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • दवा स्टोर से लेकर ओटी और इमरजेंसी तक टीम ने परखी व्यवस्थाएं
  • स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण और मरीजों को मिल रही सुविधाओं को बताया संतोषजनक

रामपुर। जिला चिकित्सालय रामपुर में गुरुवार को “कायाकल्प राउंड” के तहत अमरोहा से आई दो सदस्यीय टीम ने पियर निरीक्षण किया। टीम में डॉ. इरफान, ईएमओ एवं डॉ. याकुब, एमसीएच कंसल्टेंट, अमरोहा शामिल रहे। टीम ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर स्वच्छता, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, दवा प्रबंधन, संक्रमण नियंत्रण और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया।

टीम सुबह करीब 11:30 बजे जिला चिकित्सालय पहुंची। सबसे पहले दवा स्टोर का निरीक्षण किया गया। यहां दवाओं के रखरखाव और व्यवस्थाओं को देखकर टीम ने संबंधित प्रभारी की सराहना की। इसके बाद इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक से मरीजों की भर्ती, उपचार व्यवस्था और वर्तमान में आ रहे सर्पदंश के मामलों को लेकर जानकारी ली गई। सर्पदंश के मरीजों के लिए अपनाए जा रहे प्रोटोकॉल पर चिकित्सक द्वारा दिए गए जवाब को टीम ने संतोषजनक बताया।

ओटी में आधुनिक सर्जरी की टीम ने की सराहना

ऑपरेशन थिएटर के निरीक्षण के दौरान टीम ने वहां हो रहे कार्यों की प्रशंसा की। टीम के अनुसार ओटी में बेहतर व्यवस्थाओं के साथ आधुनिक सर्जरी की जा रही हैं। वहीं आईपीएचएल लैब में टीम ने कर्मचारियों को बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कचरे के निस्तारण पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों को मिल रही सुविधाओं और विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। टीम ने चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं मरीजों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सवाल पूछे तथा आगामी निरीक्षण के लिए आवश्यक बिंदुओं की जानकारी दी।

एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए तैयार बताया अस्पताल

निरीक्षण के बाद टीम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को अस्पताल की व्यवस्थाओं के संबंध में फीडबैक दिया। टीम ने कहा कि मरीजों का काफी दबाव होने के बावजूद अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी है। सभी विभागों की स्थिति संतोषजनक पाई गई। साथ ही व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए रणनीति तैयार करने की सलाह दी गई।

ऑपरेशन कवच 2.0’ में स्लीपर बसों पर बड़ी कार्रवाई, 6 सीज

टीम ने कहा कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और अस्पताल एनक्यूएएस (NQAS) सर्टिफिकेशन के लिए जल्द तैयार होने की स्थिति में है।

कायाकल्प राउंड के दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की बेहतर व्यवस्थाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। अंत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने निरीक्षण टीम का आभार व्यक्त किया और मरीजों के हित में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य निरंतर जारी रखने की बात कही।

पंचायत सहायकों ने खोला मोर्चा, ईको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

राउंड के दौरान डॉ. पी. सिंह, हरीश चंद्र, रेखा सहित चिकित्सालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

[wps_visitor_counter]