बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम पर हमला, JE को जमीन पर गिराकर पीटा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

  • SDO और JE से गाली-गलौज के बाद मारपीट, अवर अभियंता का हाथ फ्रैक्चर
  • सरकारी प्रपत्र छीनने का भी आरोप, फतेहगढ़ कोतवाली में दी गई तहरीर

मोहम्मद इसरार, जिला संवाददाता 

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची विद्युत विभाग की टीम के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चेकिंग के दौरान बिजली चोरी पकड़े जाने के बाद साक्ष्य जुटा रही टीम को दबंगों ने घेर लिया। इस दौरान उपखंड अधिकारी (SDO) और अवर अभियंता (JE) के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।

बताया गया कि SDO अजय कुमार और अवर अभियंता मुख्तार हुसैन की टीम लोको रोड स्थित बरसाती गैराज के सामने सुभाष चंद्र अहिरवार के घर विद्युत चेकिंग के लिए पहुंची थी। जांच के दौरान टीम ने कथित रूप से बिजली चोरी पकड़ी। इसके बाद कर्मचारी चोरी से संबंधित साक्ष्य और सरकारी प्रपत्र तैयार कर रहे थे।

https://whatsapp.com/channel/0029Va7KAnQGufJ3nPTdjp03

आरोप है कि इसी दौरान सुभाष चंद्र अहिरवार अपने पुत्र रजत कुमार समेत अन्य लोगों के साथ टीम से भिड़ गया। विरोध के बीच अवर अभियंता मुख्तार हुसैन को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा गया। मारपीट में उनके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ आंख में भी गंभीर चोट आने की बात सामने आई है।

आरोप यह भी है कि हमलावरों ने विद्युत विभाग की टीम से सरकारी प्रपत्र छीन लिए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और विद्युत विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

यूपी में प्रॉपर्टी टैक्स का सिस्टम बदला! अब एक ही पोर्टल से होंगे कई काम

घायल JE मुख्तार हुसैन और SDO अजय कुमार की ओर से फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में सुभाष चंद्र अहिरवार, उनके पुत्र रजत कुमार समेत तीन-चार अज्ञात लोगों पर मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। विद्युत विभाग ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[wps_visitor_counter]