- खबर बनी असरदार, प्रशासन जागा; एक महीने से अंधेरे में डूबे गांव को मिली राहत की उम्मीद
- Nation Station News की खबर का असर: 3 दिन में लगे बिजली के खंभे, ग्रामीणों का आंदोलन हुआ सफल, जल्द बहाल होगी आपूर्ति।
न्यूज डेस्क
एक महीने बाद भी अंधेरे में गांव, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
खबर को नेशन स्टेशन न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था
रायबरेली। Nation Station News में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने और ग्रामीणों के लगातार विरोध-प्रदर्शन का असर आखिरकार दिख गया। ग्राम सभा टीकरा गाचीपुर के आजाद नगर गांव में पिछले एक महीने से ठप पड़ी विद्युत आपूर्ति बहाल करने की दिशा में बिजली विभाग हरकत में आया और महज तीन दिन के भीतर नए बिजली के खंभे लगा दिए गए।
13 मई को आए तेज आंधी-तूफान के बाद गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी। कई बार शिकायतों के बावजूद जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो समाजसेवी एवं भावी जिला पंचायत सदस्य अतेंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया था। इस मुद्दे को Nation Station News ने प्रमुखता से उठाया था।
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख, जानिए कौन हैं भारत के अगले Army Chief
खबर प्रकाशित होने और ग्रामीणों के दबाव के बाद बिजली विभाग की टीम गांव पहुंची और क्षतिग्रस्त व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। गांव में नए खंभे लगाए गए हैं, जिससे जल्द ही नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने इसे अपनी एकजुटता और संघर्ष की जीत बताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या अब समाधान की ओर बढ़ रही है। उन्होंने Nation Station News का भी आभार जताया, जिसने उनकी आवाज को प्रमुखता से प्रशासन तक पहुंचाया।
शादी, शहादत और मुआवजा: एयरफोर्स अफसर की मौत के बाद उठा भावनात्मक विवाद



