शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन परिवहन मंत्री ने किया सम्मान, पंडित प्रदीप मिश्रा का मिला आशीर्वाद

Picture of nationstationnews

nationstationnews

  • अजीत यादव को मिला सम्मान, हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम
  •  परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया सम्मानित, कथा स्थल पर उमड़ी भारी भीड़
  •  बाबा बालखण्डी नाथ धाम में भक्ति और सम्मान का अद्भुत संगम
  •  संविदा कर्मचारी एकता संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अजीत यादव को मिला सम्मान

न्यूज़ डेस्क 

बलिया। जनपद के बांसडीह रोड स्थित देवली फुलवरिया में बाबा बालखण्डी नाथ धाम पर आयोजित शिव महापुराण कथा का समापन श्रद्धा और भक्ति के माहौल में हुआ। कथा के अंतिम दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने भगवान शिव की महिमा का विस्तृत वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, संस्कार और मानव कल्याण का संदेश दिया।

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: टिन्नू यादव की करोड़ों की संपत्ति पर सवाल, चंपत राय की भूमिका पर चर्चा, एसआईटी जांच तेज

कथा के समापन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने अजीत यादव, प्रदेश संगठन मंत्री, संविदा कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश को उनके सामाजिक एवं संगठनात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद अजीत यादव ने इसे अपने संगठन और कर्मचारियों के प्रति समर्पित बताते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें समाज और कर्मचारियों के हित में और अधिक सक्रियता से कार्य करने की प्रेरणा देगा।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे नए सेना प्रमुख, जानिए कौन हैं भारत के अगले Army Chief

कार्यक्रम में पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।  पूरे परिसर में हर-हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

आयोजन समिति के अनुसार शिव महापुराण कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समापन दिवस पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का भी आयोजन किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक महीने बाद भी अंधेरे में गांव, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

[wps_visitor_counter]