ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप, 15-20 लोगों संग घर में घुसकर मारपीट
- शिकायत के बाद घर में घुसकर हमला
- महिला से अभद्रता, कपड़े फाड़ने का आरोप
- 15-20 लोगों द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट
- पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप
शुभम सिंह
सुलतानपुर, संवाददाता:
जनपद सुलतानपुर के कादीपुर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। भ्रष्टाचार की शिकायत करना एक परिवार को भारी पड़ गया, जहां शिकायतकर्ता के घर पर ही हमला कर दिया गया।
सरैया कमोरा निवासी पंकज वर्मा ने ग्राम प्रधान विजय कुमार उपाध्याय के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी से नाराज़ होकर ग्राम प्रधान अपने 15-20 समर्थकों के साथ पंकज वर्मा के घर में घुस गए।
https://www.instagram.com/reel/DWs-UBrk7p9/?igsh=MXkwODZxbHp2bDA5Mw==
हमलावरों ने परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। पंकज वर्मा, उनकी पत्नी और बच्चों को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि इस दौरान महिला के साथ अभद्रता की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए।
घटना के बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए भटक रहा है। आरोप है कि कादीपुर कोतवाली पुलिस ने अब तक न तो एफआईआर दर्ज की है और न ही मेडिकल परीक्षण कराया है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा: वेतन कटौती, अनदेखी और अन्याय के खिलाफ मुख्यालय पर दस्तक
पीड़ितों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा है कि बिना किसी राजनीतिक दबाव के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उन्हें जल्द न्याय दिलाया


