‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ को नई रफ्तार —जेवर एयरपोर्ट बना विकास का सुपर इंजन

नोएडा/लखनऊ, 28 मार्च 2026 — उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण के लोकार्पण को प्रदेश के विकास का “स्वर्णिम अध्याय” करार दिया। इस ऐतिहासिक मौके पर नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल और योगी आदित्यनाथ समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मौर्य ने कहा कि यह एयरपोर्ट सिर्फ एक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को सीधे वैश्विक बाजारों से जोड़ने वाला गेमचेंजर है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय निवेश बढ़ेगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
1 अप्रैल 2026 से टैक्स का नया खेल! HRA से गिफ्ट तक—जानिए 6 बड़े बदलाव जो आपकी सैलरी पर डालेंगे असर
उन्होंने ‘डबल इंजन सरकार’ की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को मजबूती देगी। जेवर क्षेत्र में एयरपोर्ट के आसपास मॉल, सिनेमा और बड़े व्यावसायिक हब विकसित होंगे,https://www.facebook.com/share/r/1Qo7bkEir1/?mibextid=wwXIfr। 
जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में एक्सप्रेस-वे, मेट्रो, रेलवे और एयरपोर्ट का तेजी से विस्तार हो रहा है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर मजबूत हो रहा है। वहीं योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निवेश और औद्योगिक विकास का सबसे आकर्षक केंद्र बनता जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के शुरू होने के बाद उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाला राज्य बनने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इससे न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पश्चिमी यूपी का औद्योगिक नक्शा पूरी तरह बदल जाएगा।
8 साल बाद इंसाफ: कस्टडी में मौत पर दारोगा दोषी, 10 साल की सजा
कुल मिलाकर, जेवर एयरपोर्ट यूपी के लिए सिर्फ उड़ान नहीं, बल्कि विकास, निवेश और रोजगार की नई पहचान बनकर उभर रहा है।




Total Users : 107910
Total views : 131094