महोबा में रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 2 लाख लेते रंगेहाथ दबोचा

Picture of nationstationnews

nationstationnews

 

 

 

  • CMO ऑफिस का कर्मचारी पोस्टिंग के नाम पर कर रहा था उगाही, एंटी करप्शन टीम ने दबिश देकर पकड़ा

8 साल बाद इंसाफ: कस्टडी में मौत पर दारोगा दोषी, 10 साल की सजा

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। CMO कार्यालय में तैनात बाबू जितेश सोनी को एंटी करप्शन टीम ने 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर : चरगांवा पीएचसी पर चल रहा कमीशन की दवा का खेल

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू पोस्टिंग कराने के नाम पर मोटी रकम की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही पैसे का लेन-देन हुआ, मौके पर ही उसे दबोच लिया गया।

 

गिरफ्तारी के दौरान टीम आरोपी को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गई। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

धड़ाधड़ फैसला: अब 5 नहीं, सिर्फ 3 सदस्य करेंगे फैसला – परिवहन निगम का बड़ा बदलाव

बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

दिल्ली में LPG-PNG नियमों में बड़ा बदलाव, PNG कनेक्शन पर ₹500 की छूट

महोबा की इस कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि रिश्वतखोरी करने वालों पर अब सीधी और सख्त चोट की जा रही है।

Our Visitor

1 0 7 9 0 7
Total Users : 107907
Total views : 131089