- कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन देने की तैयारी, नगर पालिका के खिलाफ की नारेबाजी
- मांग पूरी नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी
रामपुर से शाहबाज़ खान, जिला संवाददाता
रामपुर। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी के नाम ज्ञापन तैयार कर मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की।
सफाई मजदूर संघ के सदस्यों का कहना है कि वे लंबे समय से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई है। संघ के मुताबिक, इस समस्या से नगर पालिका प्रशासन को कई बार अवगत कराया जा चुका है, इसके बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। इसी से नाराज होकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
लंबे समय से लंबित है मानदेय बढ़ाने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार काम करने के बावजूद मानदेय में बढ़ोतरी नहीं होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि कई बार मांग उठाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसी को लेकर संघ ने जिला प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया।
मांग पूरी नहीं हुई तो जारी रहेगा आंदोलन
सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि उनके मानदेय में बढ़ोतरी नहीं की गई तो धरना-प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। प्रदर्शन के दौरान दलित नेता अनील राज ने भी अपनी बात रखी। संघ ने प्रशासन से मांग की कि कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि को लेकर जल्द उचित निर्णय लिया जाए।
बाइट: अनील राज, दलित नेता।
विजुअल: कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के सदस्य।



