- 301वीं रैंक बताकर मीडिया में दिए इंटरव्यू, बाद में खुला सच—असली टॉपर यूपी के गाजीपुर की MBBS डॉक्टर निकलीं
“बस कंडक्टर से लूट करने वाला निकला पड़ोस का ही शातिर… पुलिस ने 48 घंटे में दबोचा!”
यूपीएससी 2025 के रिजल्ट के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बिहार के भोजपुर की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने खुद को 301वीं रैंक हासिल करने वाली उम्मीदवार बताकर मीडिया में इंटरव्यू दे डाले, लेकिन कुछ ही घंटों में उनका दावा पूरी तरह फर्जी साबित हो गया।

जानकारी के मुताबिक, जिस आकांक्षा सिंह ने सफलता का दावा किया था, वह यूपीएससी 2025 में प्री परीक्षा तक भी पास नहीं कर पाई थीं। इसके बावजूद उन्होंने कई मीडिया संस्थानों को इंटरव्यू दिया और अपनी तैयारी, संघर्ष और सफलता की कहानी भी सुनाई।
बताया जा रहा है कि भोजपुर की यह आकांक्षा रणवीर सेना के प्रमुख रहे ब्रह्मोश्वर मुखिया की पोती हैं। इंटरव्यू में उन्होंने अपने दादा को ही अपना आदर्श बताया और बताया कि उनकी प्रेरणा से ही उन्होंने यह सफलता हासिल की है।
कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने रचा इतिहास, UPSC में हासिल की ऑल इंडिया रैंक-1
लेकिन सच्चाई तब सामने आई जब असली 301वीं रैंक हासिल करने वाली आकांक्षा सिंह सामने आईं। असली आकांक्षा उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली हैं और पहले से MBBS डॉक्टर हैं। उन्होंने अपने एडमिट कार्ड, इंटरव्यू कॉल लेटर और अन्य दस्तावेज जारी कर साफ किया कि यह रिजल्ट उन्हीं का है।

इसके बाद पूरे मामले का सच सामने आ गया और बिहार की आकांक्षा का दावा पूरी तरह फर्जी साबित हो गया।https://www.instagram.com/reel/DVrFPL6E7dU/?igsh=MXFxY2l5ZWtzdTJjOA==
अब सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से चर्चा में है और लोग सवाल उठा रहे हैं कि बिना सत्यापन के मीडिया में इंटरव्यू कैसे प्रसारित कर दिए गए।


