सड़क पर हुड़दंग का विरोध करना पड़ा भारी, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली पुलिस भर्ती में बड़ा बदलाव: अग्निवीरों को 20% आरक्षण, फिजिकल में राहत और आयु सीमा में छूट
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के व्यस्त बाजार में उस वक्त सनसनी फैल गई जब Indian Air Force के अधिकारी ‘प्रथम’ को सरेआम भीड़ ने बेरहमी से पीट दिया। आरोप है कि कुछ युवक सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। जब वायुसेना अधिकारी ने इसका विरोध किया तो गुंडों ने उन पर हमला बोल दिया।
https://www.instagram.com/reel/DVG1nkVE61K/?igsh=MXQyMWw4eWhvdDgzaQ==
बताया जा रहा है कि हमलावरों ने बीच बाजार घेरकर मारपीट की, जिससे अधिकारी लहूलुहान हो गए। घटना के दौरान मौजूद लोगों ने तमाशबीन बने रहना बेहतर समझा। सवाल उठ रहा है कि अगर देश की रक्षा करने वाला जवान अपने ही प्रदेश में सुरक्षित नहीं, तो आम नागरिक की सुरक्षा की क्या गारंटी है?
Border Security Force के कमांडेंट पर CBI का शिकंजा,रोहिंग्या के अवैध घुसपैठ का आरोप
कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल
इस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर दिया है। क्या अपराधियों के मन से कानून का डर खत्म हो चुका है? क्या सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराबखोरी और गुंडागर्दी अब सामान्य बात हो गई है?
अभिसूचना मुख्यालय से बड़ा आदेश: कई जिलों में आरक्षी व मुख्य आरक्षी के पद खाली
पुलिस की भूमिका पर भी चर्चा
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार जैसे संवेदनशील इलाके में पुलिस की नियमित गश्त नहीं होती। यदि समय पर कार्रवाई होती तो शायद यह घटना टल सकती थी। अब देखना होगा कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई करती है।
डायरेक्टर के दौरे पर ‘शाही इंतजाम’! BSNL ऑफिस का आदेश वायरल, कच्छा–बनियान तक की सूची जारी
देश की सीमाओं पर दुश्मनों से लोहा लेने वाले जवान के साथ इस तरह की घटना न सिर्फ निंदनीय है, बल्कि समाज के लिए भी शर्म की बात है। सवाल सिर्फ एक अधिकारी पर हमले का नहीं, बल्कि उस सोच का है जो कानून को चुनौती देने लगी है।




Total Users : 107913
Total views : 131097